HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बागेश्वर: अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के तहसील कांडा क्षेत्रांतर्गत अठपैसिया गांव के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अठपैसिया निवासी 55 वर्षीय राजन राम पुत्र पनी राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीएचसी कांडा पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कांडा थाने को दी। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। जिला अस्पताल में शव का पीएम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष खुशवंत ने बताया की राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा से मैमो आने पर अस्पताल पहुंचने पर पंचनामा भरा गया हैं। शव को पीएम के लिए बागेश्वर भेजा जा रहा हैं। प्रथम दृष्टया कुछ विषाक्त पदार्थ खाने की जैसे लक्षण लग रहे हैं। मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी दो पुत्र दो पुत्रियां छोड़ गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments