अल्मोड़ा न्यूज : कौसानी में गुरू पूर्णिमा के पावन दिवस पर खुली मिनी मार्ट, पूर्व दर्जा मंत्री एडवोकेट कृष्ण सिंह ने किया उद्घाटन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा आज रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन कौसानी में पंत मिनी मार्ट का उद्घाटन पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कृष्ण सिंह बिष्ट (एडवोकेट)…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आज रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन कौसानी में पंत मिनी मार्ट का उद्घाटन पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कृष्ण सिंह बिष्ट (एडवोकेट) ने फीता काट कर किया। पंत मार्ट के स्वामी पूर्व सूबेदार पूरन चंद्र पंत ने मुख्य अतिथि का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। मार्ट में दैनिक आवश्कता की गुणवत्ता युक्त दैनिक आवश्यकता का सामान रखा है। एडवोकेट बिष्ट ने मार्ट के स्वामी पूरन चंद्र पंत को शुभकामना देते हुए उनकी व्यवसायिक सफलता की कामना की और कहा कि मार्ट से स्थानीय लोगों के अतिरिक्त कौसानी में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की आवश्यकताओं की भी पूर्ति होगी। उद्घाटन अवसर पर कौसानी शॉल फैक्ट्री के स्वामी गिरिश चंद्र कांडपाल, जौहार सिंह बिष्ट, गणेश गोस्वामी (एडवोकेट), मोहन सिंह, पूरन सिंह, कुशाल सिंह रावत, श्रीमती मोहनी बिष्ट व स्थानीय वयापारी व नागरिक तथा मार्ट स्वामी के पारिवारिक जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *