हल्द्वानी : 18 दिसंबर को ललित आर्य महिला इण्टर कॉलेज में मनाया जायेगा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

हल्द्वानी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध ने बताया है कि 18 दिसंबर (शुक्रवार) को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार…

हल्द्वानी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध ने बताया है कि 18 दिसंबर (शुक्रवार) को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से ललित आर्य महिला इण्टर कॉलेज सभागार में इस महत्वपूर्ण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाने है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मजहर नईम नवाब, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा की जायेगी। इस अक्सर पर शासन द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए संचालित की जा रही। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *