देश में मोदी जैसा चमत्कारी नेतृत्व, तो राज्य में युवा सोच का मुख्यमंत्री : लॉकेट चटर्जी

प. बंगाल, हुबली से सांसद लॉकेट चटर्जी पहुंची अल्मोड़ा, कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन संबोधन के महत्वपूर्ण बिंदु — पश्चिम बंगाल में हमारे कई कार्यकर्ताओं ने…


  • प. बंगाल, हुबली से सांसद लॉकेट चटर्जी पहुंची अल्मोड़ा, कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

संबोधन के महत्वपूर्ण बिंदु —

  • पश्चिम बंगाल में हमारे कई कार्यकर्ताओं ने गंवाई है जान
  • इस बार साठ पार के नारे को करना है पूरा
  • पश्चिम बंगाल में है तुष्टिकरण की राजनीति
  • सरकार तो हम बना ही रहे हैं, बस कांग्रेस को पिछले बार से भी नीचे भेजना है

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड प्रदेश चुनाव की सह प्रभारी का कार्यभारी देख रही भाजपा की पश्चिम बंगाल, हुबली से सांसद लॉकेट चटर्जी आज अल्मोड़ा पहुंची। यहां उन्होंने भाजपा अल्मोड़ा विधानसभा के प्रबुद्धजन एवं शक्ति केंद्र पर्यन्त बैठक में बूथ स्तर से ऊपर के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया।

पश्चिम बंगाल हुबली से सांसद लॉकेट चटर्जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सबसे पहले देश को रखता है, फिर पार्टी को और अंत मे खुद को। भाजपा का कार्यकर्ता आम जन के मध्य रहकर उनकी समस्याओं के निदान के लिए लगातार प्रयास करते रहता है। कोरोना काल हो या आपदा, भाजपा का कार्यकर्ता लगातार अपनी परवाह किये बिना जनता के लिए कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि आज संगठन बूथ स्तर तक है। एक समय ऐसा भी था जब हमें कार्यकर्ता नहीं मिलते थे, आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अब हम सबको 2022 के चुनावों के लिए लगना पड़ेगा, जिससे उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः स्थापित हो सके।

उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख बनाने के काम में तेजी लायें और हर बूथ को जीतने का प्रयास करें। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वो अपना बूथ जीता कर सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। आज भारतीय जनता पार्टी के पास देश मे नरेंद्र मोदी जैसे चमत्कारी नेतृत्व है, जो भारत ही बल्कि पूरे विश्व मे एक मजबूत नेता हैं। वहीं राज्य में युवा सोच का मुख्यमंत्री हैं, जो लगातार जन सरोकार से जुड़े कार्यों को पूर्ण कर रहे हैं इसलिए सब कार्यकर्ता प्रण लें कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी पिछले बार से भी ज्यादा बहुमत के साथ चुनाव जीते, यही प्रयास करें।

उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहा है। हमारे कई कार्यकर्ता अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन फिर भी भाजपा के कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है, लेकिन उत्तराखंड में ऐसा नही है। यहां भाजपा की सरकार है और हर किसी नागरिक को उसके सब अधिकार दे रखे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार साठ पार के नारे को पूरा करना है। सरकार तो हम बना ही रहे हैं बस कांग्रेस को पिछले बार से भी नीचे भेजना है। इसलिए हर कार्यकर्ता अगले 50 दिनों में पूरे जी जान से जुट कर सरकार लाने का प्रयास करे, उन्होंने कहा कि मैं एक बूथ की कार्यकर्ता हूं जिसका मुझे अभिमान है और मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारे के साथ हम आम जन के मध्य जाएंगे और इस बार ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा आगामी 2022 के चुनाव भारतीय जनता पार्टी पुनः एक बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाये इसके लिए हर कार्यकर्ता सरकार के कार्यो को आमजन तक पहुंचायें। संगठन द्वारा बूथ स्तर पर अनेक कार्यक्रम दिए हैं, जिन्हें हर कार्यकर्ता सफल बनायें। विधानसभा अल्मोड़ा के प्रभारी सचिन साह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब और मजबूती के साथ कार्य करना है और कार्यकर्ताओ की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी 2 से 300 सीटों में पहुची है और ऐसे ही आगे बढ़ेगी। अल्मोड़ा विधानसभा से विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में अल्मोडा विधानसभा में अनेक एतोहासिक कार्य हुए। जहां हर घर तक रोड़ पहुंचाने का काम इन पांच सालों में किया गया, वहीं लंबे समय से शहर में सीवर लाइन मांग को पूरा करते हुए 25 करोड़ से अधिक रुपये लाने का प्रयास किया। अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टरों की व्यवस्था की गई। आज राज्य में पुष्कर धामी जैसा युवा मुख्यमंत्री कई मोर्चो पर कार्य कर रहे है और राज्य को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, अल्मोड़े नगर मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ललित मेहता, हवलबाग मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, भैंसियाछाना मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र राणा, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, महिपाल बिष्ट ,दर्शन रावत, सुरेंद्र मेहता, राजा खान, धर्मवीर आर्य, हरीश कनवाल, किरण पंत, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, मीना नेगी, देवकी बिष्ट, प्रेमा मेर, निशा बिष्ट, माया जोशी, पूनम पालीवाल, रणजीत सिंह भंडारी, बंसीलाल कक्कड़, एनडी कांडपाल, मीना भैसोड़ा, रेखा आर्य, सौरभ वर्मा, अर्जुन बिष्ट, आशीष कुमार, आनंद कनवाल, मनीष जोशी, अजय वर्मा, देवाशीष नेगी, प्रताप कनवाल, मदन बिष्ट, राहुल बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *