किच्छा : मकर सक्रांति के अवसर पर विधायक ने किया उत्तरांचल सांस्कृतिक समिति के हॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास

किच्छा। मकर सक्रांति के अवसर पर पंत कालोनी में विधायक निधि से उत्तरांचल सांस्कृतिक समिति के हॉल निर्माण कार्य का विधायक राजेश शुक्ला ने शिलान्यास…

किच्छा। मकर सक्रांति के अवसर पर पंत कालोनी में विधायक निधि से उत्तरांचल सांस्कृतिक समिति के हॉल निर्माण कार्य का विधायक राजेश शुक्ला ने शिलान्यास किया।

आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मकर सक्रांति हिंदू धर्म में विशेष महत्व है इसलिए इसे पूरे देश में अलग-अलग नामों से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है जैसे उत्तराखंड में मकर संक्रांति को घुगुति के रूप में, पंजाबी समाज इसे लोहडी के रूप में, तो पूर्वांचल में खिचड़ी के रूप में एंव अलग-अलग समाज अलग-अलग रूप में इस त्यौहार को मनाता जाता है। अपनी संस्कृतिक ओर भाषा को जीवित रखना आज के समय मे सबसे बड़ी चुनौती है, हमे अपनी संस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के लिए इस तरह के संस्कृतिक मंचों अति आवश्यक है।

उत्तरायणी के अवसर पर लगाने वाले पारम्परिक कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक धरोहर है मेले के आयोजन से सामाजिक भावना विकासित होती है ओर हमे अपनी संस्कृति के साथ-साथ दूसरे की संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। संचालन समाजसेवी मोहन सिंह ऐरी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना, हरीश पंत, राधेश्याम पांडे, भाजपा के मंडलाध्यक्ष विवेक राय, महिला अध्यक्ष जानकी तिवारी, अध्यक्ष जीवन चंद्र पंत, युवा अध्यक्ष प्रकाश पंत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राधेश्याम पाण्डें, दीपक पाठक, भगत सिंह, त्रिलोक बिष्ट, भूपाल शाह, विनोद जोशी, मोहन सिंह ऐरी, भुवन जोशी, भूपेंद्र नेगी, भुवन तिवारी, डीके जोशी, हरीश पंत, कमलेंद्र सेमवाल, प्रमोद मेहरा, शोभित शर्मा, पुष्कर रौतेला, मोहन सिंह रावत, कमला ऐरी, हेमलता पंत, रीना पंत, ममता नेगी, पुष्पा बैंजोला, नंदी शर्मा, सरोज पंत, दया डसीला, कंचन शर्मा, हेमलता वर्मा, अनीता पंत, आरती पाल, हेमा बिष्ट एंव सैकडों लोग मौजूद थे।

देखिए हल्द्वानी की बेटी वर्तिका पाठक की ऊंची उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *