यहां पहुंचा विधायक सरिता आर्या का काफिला, स्वागत में उमड़ पड़ी भीड़, कही यह बात

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी नैनीताल की विधायक सरिता आर्या द्वारा आज शनिवार को गरमपानी से मौना तक समर्थकों के हुजूम के साथ रोड—शो किया गया। इस…

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी

नैनीताल की विधायक सरिता आर्या द्वारा आज शनिवार को गरमपानी से मौना तक समर्थकों के हुजूम के साथ रोड—शो किया गया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद नागरिकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने आम जन को विश्वास दिलाया कि यह भाजपा की सरकार है, जहां जन हित को प्राथमिकता दी जाती है। अतएव आम जन की तकलीफों को दूर करने का वह हर सम्भव प्रयास करेंगी।

विधायक सरिता आर्या ने आज गरमपानी से जौरासी, सुयालबाड़ी, नैनीपुल व क्वारब होते हुए रोड शो किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। जगह—जगह सरिता आर्या का जनता ने बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे भी लगाए। इस दौरान तमाम ग्रामीणों ने अपने विभिन्न समस्याओं से सरिता आर्या को अवगत कराया और निराकरण की मांग की।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वह नैनीताल की बेटी हैं और आम जनता के बीच से ही चुनी गई हैं। अतएव वह जनता की पीड़ा बहुत भली प्रकार जानती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में जनता की हर समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश प्रदेश सरकार द्वारा दिए गये हैं। उन्हें क्षेत्र भ्रमण के दौरान जो भी जन शिकायतें मिली हैं उनको लेकर वह संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगी। उन्होंने कहा कि वह यह भरोसा दिलाती हैं कि हर समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जायेगा।

रोड शो के दौरान विधायक के साथ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, नीरज बिष्ट, देवेंद्र भंडारी, नरेंद्र सिंह, संजय बिष्ट, पूरन लाल साह, घनश्याम सुयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष भुवन आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *