हल्द्वानी : सीएम से मिले लालकुआं, रामनगर और नानकमत्ता के विधायक, धान खरीद पुनः चालू करने की मांग

हल्द्वानी। लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने सोमवार को देहरादून में रामनगर विधायक दिवान सिंह बिष्ट, नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश…

हल्द्वानी। लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने सोमवार को देहरादून में रामनगर विधायक दिवान सिंह बिष्ट, नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश गजरौला के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की, तथा सरकारी धान क्रय केन्द्र में धान खरीद पुनः चालू करने, गौला व नन्दौर में खनन को अधिक व्यवहारिक व रोजगारपरक बनाने के सम्बन्ध में वार्ता की। जिस पर मुख्यमंत्री ने शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों को त्वरित निर्णय के निर्देश दिए।

बाद में अधिकारियों से इन विषयों के अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र व्यक्तियों के सफेद कार्ड बनाने व राशनकार्ड आनलाइन होने में आ रही दिक्कतों व सौर उर्जा चलित तार फैन्सिग का दायरा पूरे विधानसभा में बढ़ाने बावत वार्ता हुई। विधायक दुम्का ने बताया कि धान खरीद तत्काल प्रारम्भ होने की कार्यवाही हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *