लालकुआं : मोहन बिष्ट बने नवनिर्वाचित विधायक, एक क्लिक में पढ़े चुनाव नतीजों की दिनभर की अपडेट

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा के चुनाव परिणामों में सभी की नजर थी। प्रातः 9:24 में प्रथम राउन्ड में ही भाजपा ने 2713 से बढ़त बना ली…

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा के चुनाव परिणामों में सभी की नजर थी। प्रातः 9:24 में प्रथम राउन्ड में ही भाजपा ने 2713 से बढ़त बना ली और अन्त तक बढत 17527 मतों में गयी। जिसमें पोस्टल वोट भी शामिल है। कांग्रेस का कोई भी दाव काम नहीं आया। जनता ने महंगाई को ठुकराया और लोकल-वोकल को वोट किया। दसवां राउन्ड दोपहर ढेड बजे आ गया था अन्तिम राउन्ड की मशीन में तकनीकी खराबी आने के चलते देर सांय परिणाम घोषित किया गया।

कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता प्रातः से ही चुनाव परिणाम स्थल में अपने-अपने प्रत्याशी के परिणामें में नजरें बनाये हुए थे। प्रातः 9:24 पर पहला राउन्ड जिसमें बूथ 1 से 14 तक हाथीखाल से मोटाहल्दु के क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 2659 मत मिले, जबकि डॉ. मोहन बिष्ट को 5372, दूसरा राउन्ड बूथ 15 से 28 तक हल्दूचौड़ व बेरीपड़ाव के क्षेत्र में कांग्रेस 2202 कांग्रेस व भजापा 4860, तीसरे राउन्ड बूथ 29 से 42 तक बच्चीधर्मा से लालकुआं बाजार तक में कांग्रेस 2778 व भाजपा को 4484, चौथे राउन्ड बूथ 43 से 55 तक लालकुआं रेलवे कालौनी से बिन्दुखत्ता इन्द्रानगर तक में कांग्रेस 2868 व भाजपा 3130, पाचंवे राउन्ड में बिन्दुखत्ता काररोड़, बोरिंग पट्टा व घोड़ानाला में कांग्रेस को 3644 व भाजपा को 4913, छठा राउन्ड बूथ 71 से 84 तक बिन्दुखत्ता तिवारी नगर, गांधीनगर व संजयनगर में कांग्रेस को 2957 व भाजपा को 4307, सातवां राउन्ड बूथ संख्या 85 से 98 तक बिन्दुखत्ता चित्रकुट, खुरिया खत्ता, शीशम भुजिया, शान्तिनगर, लाखनमन्डी व चोरगलिया में कांग्रेस को 2954 व भाजपा को 3982, आठवे राउन्ड में बूथ संख्या 99 से 112 तक जिसमें गौलापार नयागांव लछमपुर, देवपुर, कुवरपुर, दौलतपुर, नवाड़ खेड़ा में कांग्रेस को 3045 व भाजपा को 4099, नवे राउन्ड में बुथ संख्या 113से 126 तक जिसमें बौढखत्ता, किशनपुर हरिपुर ठठोला, धौलाखेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस को 2638 व भाजपा को 4483, दोपहर 1:15 पर दसवां राउन्ड बूथ ंसख्या 127 से 140 तक गौजाजाली व तल्ली हल्द्वानी का क्षेत्र में कांग्रेस को 2301 व भाजपा को 4840 मत मिले अन्तिम परिणाम में डॉ. मोहन सिंह बिष्ट को 45934 इवीएम वोट व 373 पोस्टल वोट कुल मिलाकर 46307 मत मिले जबकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 28575 इवीएम व पोस्टल वोट 205 मत मिले। डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने पूर्व विधायक नवीन दुम्का से भी अधिक मत प्राप्त किये।

लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बहुत अंतरों से हार को लेकर कांग्रेसी हक्क-बक्क है कोई भी कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। नेताओं का कहना है कि जिस क्षेत्रों को कांग्रेस अपना मानती थी वहां से भी हार गयी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा ने कहा कि बाहरी शब्द से कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है।

कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि बिन्दुखत्ता व लालकुआं से हमें काफी अन्तरों से जीत की उम्मीद थी जिसको लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि कांग्रेस 15 हजार से अधिक मतों से विजय होगी। परन्तु उक्त क्षेत्रों में भी काफी अन्तरों से हार का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हारना पूरे प्रदेश के लिए गलत हुआ। उन्होंने कहा कि वह एक कद्दावर नेता थे। परन्तु बाहरी शब्द ने उन्हें बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि रावत कह रहे थे कि वह बिन्दुखत्ता को राजस्व गावं बनाने के प्रदेश की खाली पड़ी भूमि को वन विभाग से हस्तांतरित कर बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाउगां, सहित कई सपने हम सब ने सजोये थे। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हिन्दुत्व भी काफी सर चढ कर बोला। सबसे बड़ी हैरानी की बात है कि लोगों को महंगाई से कोई लेना देना नहीं है। इसके अलावा परिवारवाद भी क्षेत्र के लोगों के मुहं सुनने को मिला है। मोदी फैक्टर भी काम आया।

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर आए नतीजे, भाजपा को 47 तो कांग्रेस को 19 सीटें मिली – दो निर्दलीयों ने मारी बाजी

लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लालकुआं से लड़ाने की जिम्मेदारी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल व हरेन्द्र बोरा ने ली। वह हमेशा रावत के साथ कदमताल करते हुए लोगों से वोट मांगते रहे।

वयोवृद्ध होने के बाद भी हरीश चन्द्र दुर्गापाल देर रात तक चुनाव प्रचार में लगे रहे। वहीं हरेन्द्र बोरा ने भी दिन रात एक किया था। दोनों कद्दावर नेता होने के बाद भी हरीश रावत को लालकुआं क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा। हरीश चन्द्र दुर्गापाल की स्वास्थ्य परेशानी के चलते दूरभाष पर उनसे बात नहीं हो पायी । जबकि हरेन्द्र बोरा ने कहा कि वह कुछ भी कहने के लिए असमर्थ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरीश रावत के समर्थन में गये नताओं ने उनसे आशीर्वाद लिया परन्तु वोट नहीं दिया। कुछ लोगों का कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री से चुनाव दौरान ही मिलना मुश्किल हो रहा था तो जब वह विधायक बन जाते तो उनसे कहां मिलते।

लालकुआं। कांग्रेस व भाजपा को छोड़ बसपा, आप, सपा व भाकपा माले के प्रत्याशियों ने तीन अंकों को पार नहीं कर पाये। आप पार्टी लालकुआं से पहली बार चुनाव मैदान में उतरी जिसने सबसे अधिक मत प्राप्त किये। जबकि निर्दलीय 6 प्रत्याशियों में संघ्या डालाकोटी को सबसे अधिक मत मिले।

बसपा के प्रत्याशी पृथ्वी पाल सिंह को इवीएम से 402व पोस्टल वोट से 8 कुल 410 मत, आप पार्टी के प्रत्याशी चन्द्र शेखर पाण्डे को इवीएम से 875 व 23 मतपत्रों से कुल 898, भाकपा माले प्रत्याशी बहादुर सिंह जंगी को इवीएम से 322 व मतपत्र से 2 कुल 324, सपा प्रत्याशी मनोज पाण्डे को इवीएम से 95 व मतपत्र से एक कुल 96, रिपब्लिकन पार्टी आफ इन्डिया को 103, कुन्दन सिंह मेहरा को 1542 मत व मतपत्र से 10 कुल 1552, नवीन चन्द्र पन्त 160 व मतपत्र 2 कुल 162, यशपाल आर्य 899 व 2 मतपत्र कुल 901, विरेन्द्र पुरी महराज 527, पवन कुमार चैहान 2333 व मतपत्र 6 कुल 2339,संध्या डालाकोटी 3897 मतपत्र 11 कुल 3908 मत मिले। जबकि नाटो में 686 इवीएम से 3 मतपत्रो से कुल 689 मत देकर लोंगो ने अपनी अप्रसन्नता जाहीर की।

लालकुआं। चुनाव प्रचार में भाजपा के दिग्गजों ने लालकुआं, हल्दूचौड़ व मोटाहल्दू क्षेत्रों में चुनावी नुक्कड़ सभाएं सम्बोधित की। उक्त दिग्गजों के आने से भी भाजपा को गति मिली।

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शिवराज चैहान, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर, अजय भट्ट केन्द्रीय राज्य मंत्री व मनोज तिवारी सांसद दिल्ली ने लालकुआं क्षेत्र में आ कर नुक्कड़ सभाएं की। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि उक्त नेताओं के आने से भाजपा का ग्राफ व वोट दोनों बड़ा है। जिससे भाजपा को काफी गति मिली।

अल्मोड़ा से मनोज तिवारी 127 वोटों से जीते

लालकुआं। चुनाव में टिकट मांगने वाले नेताओं ने पार्टी छोड़ निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया। जिसमें भाजपा नेता व पूर्व चेयर मेंन पवन कुमार चैहान ने चुनाव लड़ा और 2339 मत के साथ चैथे नम्बर पर रहे जबकि कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद टिकट वापस होने से नाराज संध्या डालाकोटी ने चुनाव लड़ कर 3908 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान में रही। वहीं भाजपा से नाराज वरिष्ठ समाज सेवी कुन्दन सिंह मेहता 1552 मत प्राप्त कर पांचवे स्थान पर रहे।

लालकुआं। लालकुआ विधानसभा में शहरी क्षेत्र हो गया ग्रामीण दोनों क्षेत्र में बीजेपी ने अपनी बढ़त बनाए रखी है एक आद वार्ड छोड़कर सभी वार्डो में लोगों ने बीजेपी को मतदान किया गया।

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा चुनाव में अधिकांश किसान परिवार है परन्तु मतदान में किसान आदोलन का कोई असर देखने को नहीं मिला। वही बेरोजगारी, महिला सुरक्षा कानून व्यवस्था, विकास व परिवारवाद का मुद्दा दूर रहा है। स्थानीयवाद पर ही चुनाव केन्द्रीत रहा।

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराकर भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट के विजयी होने पर भाजपाइयों ने जगह-जगह जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी और जमकर आतिशबाजी की। साथ ही देर शाम मोहन बिष्ट ने क्षेत्र में विजयी जुलूस निकालकर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भारी मतों से हराकर जीत हासिल करने की खबर जैसे ही मोहन बिष्ट समर्थको को लगी तो उन्होंने जगह-जगह टैन्ट लगाकर एक-दूसरे व डॉ मोहन बिष्ट को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जबरदस्त मोदी लहर देखने को मिली। जिसका परिणाम लालकुआं समेत आसपास की सभी सीटों पर देखने को मिल रहा है। चुनाव परिणाम आते ही तमाम बाइकों में भाजपा का झंडा लिए हुए युवा पार्टी की जिंदाबाद और भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट जिंदाबाद के नारे उनके समर्थक लगाने लगे। देर शाम डॉ मोहन बिष्ट अपने काफिले के साथ बरेली रोड होते हुए लालकुआं पहुंचे और नगर क्षेत्र में जनता का अभिवादन करते हुए उनका आभार भी जताया। साथ ही क्षेत्र की श्रमिक कालोनियों और बिंदुखत्ता के विभिन्न गांव में जाकर उन्होंने ग्रामीणों का भी आभार जताया। विजयी जुलूस के दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, दीवान सिंह बिष्ट, चैधरी सर्वदमन सिंह, राजकुमार सेतिया, संजीव शर्मा, प्रेम नाथ पंडित, धन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, नारायण सिंह बिष्ट, तारा पांडे, राज लक्ष्मी पंडित, बॉबी संभल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बागेश्वर जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा, कपकोट से सुरेश गढ़िया जीते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *