नैनीताल ब्रेकिंग : गाड़ी के नीचे आकर ग्राम प्रधान के दो वर्षीय बेटे की मौत

नैनीताल। सरोवरनगरी के नजदीक थापला गांव में शुक्रवार सुबह एक हादसे में ग्राम प्रधान के दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिल रही जानकारी…

दु:खद: 12 साल पूर्व आपदा में इकलौता पुत्र खोया, आज खुद का काल बना बोल्डर

नैनीताल। सरोवरनगरी के नजदीक थापला गांव में शुक्रवार सुबह एक हादसे में ग्राम प्रधान के दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के अनुसार थापला गांव निवासी नीमा नेगी अपनी पंचायत की प्रधान भी हैं। आज सुबह उनके घर के बाहर खड़ी उनके भतीजे ईश्वर नेगी की गाड़ी के पीछे उनका दो वर्षीय बेटा जा छिपा। अचानक इश्वर ने पिकअप स्टार्ट की और बैक गेयर लगा दिया। इससे नीमा नेगी पत्नी दीपक नेगी को बेटा गाड़ी के नीचे आ गया। परिजनों ने बच्चे को जैसे तैसे नैनी ताल के बीडी पांडे चिकित्यालय पहुंचाया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *