Almora News: राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीब विकास भाजपा का लक्ष्य

— तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापनसीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाविवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में आयोजित भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज विभिन्न सत्रों के साथ…

— तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में आयोजित भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज विभिन्न सत्रों के साथ संपन्न हो गया। अंतिम रोज अलग—अलग सत्रों में भाजपा संगठन की साख और भाजपा सरकार के रहते देश के विकास के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियों से लबरेज किया गया। अंतिम रोज के कार्यक्रम का शुभारंभ वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

वन निगम के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट ने संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजापा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है और सन् 1951 से लेकर 1977 तक भारतीय जनसंघ, सन् 1970 से 1980 तक जनता पार्टी और सन् 1980 से लेकर आज तक भाजपा के रूप में राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीबों के विकास की मंशा से यह पार्टी काम करते आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचार है— राष्ट्र सर्वोपरि। यह पार्टी पंचशील के सिद्धांत पर कार्य करती है। प्रथम सत्र की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने की।

द्वितीय सत्र में पार्टी के प्रदेश मंत्री पुष्कर कॉलोनी ने कहा कि भारत माता की जय व वंदे मातरम् आज भारतीय समाज का सामान्य उद्घोष बन चुका हैं, चाहे राजनीतिक पार्टियां आज भी इससे किनारा कर रही हैं, लेकिन यह आमजन के मन में बस चुका है। दूसरे सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता दीवान राम कोहली ने की। समापन सत्र के वक्ता के रूप में पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/युवा मंडल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष केदार जोशी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों व देश की बेहतरी के कदमों का उल्लेख किया।

प्रशिक्षण वर्ग में व्यवस्था प्रमुख प्रो. एसएस पथनी, भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, विनीत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कैड़ा, महिपाल बिष्ट, घनश्याम भट्ट, प्रदेश सदस्य रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, लता बोरा, जिलामंत्री सुरेंद्र मेहता, त्रिलोक रावत, नरेंद्र प्रसाद, आईटी संयोजक गोविंद मटेला, राहुल वोहरा, सौरभ वर्मा, मनोज जोशी, कैलाश गुरुरानी, खड़क सिंह नेगी, मोर्चा अध्यक्ष हरीश कनवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता भट्ट समेत जिले के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *