Uttarakhand Breaking : अब अनलॉक की ओर बढ़ रहा है उत्तराखंड प्रदेश ! कोविड कर्फ्यू को लेकर जारी हुई यह नई गाइडलाइंस, बिंदुवार जानिये, नए मुख्यमंत्री के क्या हैं आदेश….

सीएनई रिपोर्टर देहरादून। सब कुछ हमेशा के लिए बंद नही किया जा सकता है। यह बात प्रदेश सरकार भी समझ रही है। यही कारण है…


सीएनई रिपोर्टर

देहरादून। सब कुछ हमेशा के लिए बंद नही किया जा सकता है। यह बात प्रदेश सरकार भी समझ रही है। यही कारण है कि प्रदेश में कोविड कर्फ्यू को 13 जुलाई तक बढ़ाने के साथ ही पर्याप्त ढील दिये जाने के मौखिक आदेश जारी कर दिये गये हैं। परिस्थितियां इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि अब उत्तराखंड प्रदेश धीरे—धीरे अनलॉक की प्रक्रिया की ओर बढ़ रहा है। सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कोविड कर्फ्यू को लेकर आज फिर मौखिक आदेश जारी किये हैं, जबकि एसओपी देर शाम तक जारी होने की उम्मीद है।

ज्ञात रहे कि प्रदेश में बार—बार हफ्ते भर के लिए कोविड कर्फ्यू लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसके पीछे सरकार की मंशा यह है कि एकदम से कोई बड़ा रिस्क नही लिया जाये। आपको बता दें कि प्रदेश में लागू वर्तमान कोविड कर्फ्यू मंगलवार को समाप्त हो रहा है, लेकिन एक रोज पूर्व ही इसे बढ़ाये जाने की फिलहाल मौखिक रूप से पुष्टि कर दी गई है। अएतव आपके लिए यह समझना जरूरी है कि मियाद बढ़ाये जाने के साथ कौन सी नई गाइडलाइंस जारी की गईं। नीचे हम इनका बिंदुवार विवरण आपकी सुविधा के लिए दे रहे हैं, जो निम्नवत हैं — ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

  • उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू 13 जुलाई सुबह 06 बजे तक जारी रहेगा।
  • अब यहां शॉपिंग मॉल 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
  • कोविड कर्फ्यू के बाकी नियम पहले की तरह ही रखे गए हैं जो वर्तमान में लागू हैं। रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी।
  • व्यापारिक संगठन अपने हिसाब से एक दिन दुकानें बंद कर सकेंगे, लेकिन शाम तक लिखित एसओपी में इस संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
  • प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों के लिए निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता जारी रहेगी।
  • मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी इलाकों में जाने के लिए भी निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रहेगी।
  • उत्तराखंड प्रदेश में अभी भी स्कूल बच्चों के लिए खोले जाने की इजाजत नही है। हालांकि आनलाइन कक्षायें संचालित होती रहेंगी।
  • 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी कोचिंग सेंटर और जिम खोलने की अनुमति पूर्ववत है, लेकिन इनमें केवल 18 साल की आयु से अधिक के लोग ही प्रवेश करेंगे।
  • पर्यटन स्थल नैनीताल और मसूरी रविवार को खुलेंगे, जबकि मंगलवार को बंद रहेंगे।
  • अन्य पर्यटन स्थलों के संबंध में जिलाधिकारी अपने विवेक से निर्णय लेंगे। परिस्थितियों के अनुसार वे अपने जिले के पर्यटन स्थलों को भी रविवार को खुला व मंगलवार को बंद रख सकते हैं।
  • राज्य में स्थित सभी संरक्षित क्षेत्र, टाईगर रिजर्व, चिड़ियाघर व वन विभाग के अधीन आरक्षित वन व अन्य जनता की सुविधा से जुड़ी अवस्थापना को पर्यटन, वन प्रबंधन एवं रखरखाव के लिए खोल दिया है।
  • उत्तराखंड में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 08 बजे से 07 बजे तक समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) खुलेंगे। सब्जियां, मिठाई व अन्य दुकानें भी शाम सात बजे तक खुलेंगी।
  • प्रदेश में खेल संस्थान, स्टेडियम व खेल के मैदान भी 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ 18 वर्ष से ऊपर वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के खोल दिए गए हैं। खेल विभाग इसके लिए अलग से एसओपी जारी करेगा।
  • प्रदेश में स्कूल हालात सामान्य होने पर खोल दिये जायेंगे, बहुत सम्भव है कि 15 जुलाई से यह खोल दिये जायें।

विशेष — कोविड कर्फ्यू को लेकर उक्त रिपोर्ट सरकारी प्रवक्ता की मौखिक जानकारी के बाद प्रकाशित की गई है। एसओपी शाम तक जारी होने की उम्मीद है। कई बार शाम के समय पूर्ववर्ती मौखिक आदेश में परिवर्तन हो जाते हैं। अधिसूचना आने के बाद अपडेट दिया जायेगा। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : एनएच से सीधे नदी में जा गिरी अनियंत्रित कार, चार घायल, लापताओं की तलाश जारी

अन्य खबरें

क्राइम न्यूज़ : OYO होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस का छापा, महिला समेत 6 गिरफ्तार

Uttarakhand Corona Update : आज मिले 78 नए केस, 2 मरीजों की मौत, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *