आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पिथौरागढ़ में सबसे महंगा बिक रहा पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन राहत के बाद देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में…

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन राहत के बाद देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर दी। बीते 12 दिनों में तेल कंपनियां 10 बार ईंधन के दाम बढ़ा चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 93.87 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत 85-85 पैसे बढ़कर क्रमशः 117.57 रुपये प्रति लीटर और 101.79 रुपये प्रति लीटर पर है।

हल्द्वानी में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Rate in Haldwani)
हल्द्वानी। बीते 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल जारी है। शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की वद्धि दर्ज की गई। हल्द्वानी में पेट्रोल 100.17 और डीजल 93.79 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शुक्रवार को पेट्रोल 99.39 और डीजल 92.99 प्रति लीटर बिका। बीते दस दिनों में नौ दिन तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। 21 मार्च को हल्द्वाानी में पेट्रोल 93.25 और डीजल 86.57 रुपए प्रति लीटर बिका था। 24 व 31 मार्च को छोड़ कर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में उछाल लगातार जारी है। पिछले 12 दिनों में 10वीं बार 7.20 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

पिथौरागढ़ में सबसे महंगा बिक रहा पेट्रोल-डीजल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा बिक रहा है। यहां पर इनके रेट देहरादून व दिल्ली से भी अधिक महंगे हैं। शनिवार को पिथौरागढ़ में पेट्रोल के दाम 102.89 रुपये व डीजल 96.23 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं 31 मार्च को 102.11 व डीजल 95.42 रुपये में बिका था। बुधवार को पेट्रोल 101.32 रुपये प्रति लीटर व डीजल 94.62 प्रति लीटर बिका।

दरअसल, डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी से पहाड़ में ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ने लगी है। इसका असर खाद्यान्न, सब्जी समेत अन्य जरूरी वस्तुओं पर भी पड़ रहा है। पिथौरागढ़ में सब्जी पीलीभीत और हल्द्वानी मंडी से आती है। डीजल मूल्य बढ़ने से ट्रकों का भाड़ा बढ़ गया है। जिससे सब्जी के मूल्यों में दुकानदारों ने भी बढ़ोतरी कर दी है।

पिथौरागढ़ कुमाऊं का सबसे दुर्गम इलाका है। यह उच्च हिमालयी क्षेत्र में आता है। यहां पर मैदान से उत्पाद पहुंचने पर भाड़ा आदि जोड़कर सामान्य से कहीं अधिक पहुंच जाती है। व्यापारियों ने सरकार से इसमें रियायत देने की बात कही है। जिससे आम नागरिकों को महंगाई से कुछ राहत मिल सके।

चैत्र नवरात्र 2022 : जानिये शुभ मुहूर्त व पूजन परंपरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *