अल्मोड़ा : ऐतिहासिक नंदादेवी मंदिर प्रांगण में जुटे हिजामं कार्यकर्ता, अखंड भारत का लिया संकल्प

अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को यहां ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। इस मौके पर…


अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को यहां ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके अखंड भारत के सपने को साकार करने का संकल्प ​लिया। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में जिस तरह की राष्ट्र विरोधी शक्तियां हावी हो रही हैं। ऐसे मौके पर आवश्यकता है कि सभी राष्ट्रभक्त आपसी एकजुटता का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष को पुन: अपने वैभवशाली स्वरूप को प्राप्त करने की दरकार है। जब भारत अखंड होगा तभी शक्तिमान भी बनेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिलाध्यक्ष अभय साह, युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अमन नज्जौन, उपाध्यक्ष भुवन पाठक, विकास कनौजिया, अभय उप्रेती, शुभम वर्मा, वीरांगना वाहिनी की नगर मंत्री शशि गुप्ता, जिला महामंत्री बिंदु भंडारी, शुभम वर्मा एवं नन्दा देवी मन्दिर के पुजारी प्रमोद पाठक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *