अल्मोड़ा : अवनि वन को हरा—भरा बनाने का संकल्प, कल्पना कृति ज.जागृति समिति ने किया पौधारोपण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाकल्पना कृति जन जागृति समिति द्वारा ‘अवनि’ नाम से घोषित किए गए वन क्षेत्र का जन्म दिवस मनाते हुए विधि विधान से पूजन…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कल्पना कृति जन जागृति समिति द्वारा ‘अवनि’ नाम से घोषित किए गए वन क्षेत्र का जन्म दिवस मनाते हुए विधि विधान से पूजन के बाद बांज व देवदार के पौधों का रोपण किया गया। यह वन क्षेत्र है, जिसे वृक्षारोपण के योग्य बनाने के लिए समिति द्वारा काफी धनराशि खर्च की गई है।
आज बृहस्पतिवार को ग्राम गर गूंठ, नैनी कुम्साल स्थित अवनि वन क्षेत्र में बांज व देवदार के 60 पौधों का रोपण किया गया, जबकि यहां एक हजार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित है। उपयोगी प्रजाति के वृक्ष पौध उपलब्ध कराने में वन विभाग ने भी विशेष सहयोग दिया है, जिस पर समिति ने विभाग का आभार जताया। समिति की महासचिव वंदना सिंह ने बताया कि समिति के पदाधिकारी अपने निजि स्तर पर समस्त खर्चा उठा रहे हैं। जिसमें पौधों की सुरक्षा व देखरेख करने का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर समिति के संरक्षक कमल बिष्ट, संयोजक ज्योति सतवाल, महा​सचिव वंदना सिंह, सदस्य गीता बिष्ट, विमला नगरकोटी, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष दीपकांत पांडे के अलावा स्थानीय नागरिक कुंदन सिंह बिष्ट, पंकज सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट, अशोक उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *