ALMORA NEWS: एसएसपी पहुंचे थाना दन्या व लमगड़ा, बारीकी से व्यवस्थाएं देखी, दन्या थाना भवन का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश, क्षेत्रीय नागरिकों से की बात

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने आज जिले के थाना दन्या तथा लमगड़ा के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। जहां उन्होंने थाने की…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने आज जिले के थाना दन्या तथा लमगड़ा के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। जहां उन्होंने थाने की हर प्रकार की व्यवस्थाओं को चेक किया और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय नागरिकों से वार्ता की।
एसएसपी पंकज भट्ट सर्वप्रथम थाना दन्या, फिर लमगड़ा थाना पहुंचे। अपने दौरे के तहत एसएसपी ने सलामी गार्द में नियुक्त कर्मचारियो के टर्न आउट व शस्त्राभ्यास का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने थाने के कार्यालय, मालखाना, मैस, सीसीटीएनएस कक्ष व बैरक का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों की स्थिति एवं साफ सफाई देखी। उन्होंने थाने के अधिकारियों व कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास व आपदा प्रबन्धन के लिए उपलब्ध कराई सामग्री एवं उपकरणों को चलवाकर उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली गयी। साथ ही आपदा उपकरणों को सही स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में सभी सरकारी संपत्तियों का जीपी लिस्ट से मिलान करते हुए थाने के विभिन्न महत्पूर्ण अभिलेखों का गहराई से निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी व थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एसएसपी ने दन्या में वर्तमान में बन रहे नये थाना भवन का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष एवं ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं जानी और बताया कि जल्द ही बैरकों के आधुनिकरण की कार्यवाही की जा रही है। जनता से कर्तव्यनिष्ठता के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।
भ्रमण के दौरान थाना दन्या एवं लमगड़ा में स्थानीय नागरिकों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याएं जानी और सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि महिला अपराधों एवं साईबर अपराधों को लेकर जागरूकता अभियान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्रिम कार्यवाही में स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं को शाॅर्ट वीडियो के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। इस दौरान थाना दन्या पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा क्षेत्रीय नागरिकों में जागेश्वर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष गोविन्द गोपाल, प्रधान डीके जोशी व उमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता पन्त, नरेन्द्र बिष्ट, हरीश जोशी आदि तथा लमगड़ा में दीपेंद्र सिंह फर्तियाल, संतोष सिंह, मदन रावत, हरीश कपकोटी, चतुर सिंह, रमेश सिंह बिष्ट आदि नागरिक उपस्थित रहे।
नशे के संबंधी में सीधे दे सकते हैं गुप्त सूचना: एसएसपी ने यह भी कहा कि अवैध नशे के खिलाफ सक्रिय अभियान चलाए हुए है। इमसें जनता का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे के धंधे के संबंध में कोई भी व्यक्ति यदि गोपनीय सूचना देना चाहता हो, तो वह उनके मोबाइल नंबर पर भी सीधे सूचना दे सकते हैं।
दिनेश हुए सम्मानित: पुलिस के सहयोगी थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी द्वारा बताए जाने पर एसएसपी ने पोखरी गांव निवासी दिनेश सिंह गैड़ा को सम्मानित किया। दिनेश ने कोरानाकाल में पुलिस को सहयोग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *