पति ने गर्भवती पत्नी का हंसिये से पेट फाड़कर देखा बेटा है या बेटी, बीवी गंभीर, पति गिरफ्तार

बदायूं। शहर के नेकपुर मोहल्ले में शनिवार शाम एक बड़ी वारदात हो गई। एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर हंसिया से हमला कर उसका…


बदायूं। शहर के नेकपुर मोहल्ले में शनिवार शाम एक बड़ी वारदात हो गई। एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर हंसिया से हमला कर उसका पेट फाड़ डाला। इससे महिला की आंतें तक बाहर आ गईं। महिला को गंभीर अवस्था में बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर तीन निवासी पन्ना लाल की पत्नी अनीता (35) एक परचून की दुकान चलाती है। उसकी पांच बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी की मोहल्ले की गली नंबर पांच में शादी हो चुकी है। इस समय अनीता आठ माह की गर्भवती है। उसके भाई रवि कुमार का आरोप है कि अनीता के कोई बेटा नहीं है। इससे बहनोई पन्नालाल आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करता था। शनिवार शाम दोनों में इसी बात पर बहस हो रही थी कि तभी पन्नालाल हंसिया निकाल आया।

? ताजा खबरों के लिए ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

बोला आज देख ही लूं कि तेरे पेट में बेटा है या बेटी। इसके बाद उसने अनीता पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे महिला के पेट की आंतें तक बाहर निकल आईं। ये देखकर परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। उनकी सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। पुलिस तुरंत महिला को जिला अस्पताल ले गई, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पन्ना लाल को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

बेटियों से नहीं चलेगा ‘वंश’, मारकर कर लूंगा दूसरी शादी

शहर के नेकपुर मोहल्ला में जिस व्यक्ति ने हंसिया मारकर पत्नी को घायल कर दिया। उसने एक दिन पहले भी पत्नी से मारपीट की थी। अपनी बहनों के सामने कहा था कि वह अनीता को मारकर दूसरी शादी कर लेगा। बेटियों से उसका वंश नहीं चलेगा। जेल चला जाए तो उसकी जमानत करा लेना।
सिविल लाइंस क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ला निवासी आरोपी पन्नालाल मजदूरी करता है। परिवार का आधा खर्चा उसकी पत्नी अनीता उठाती है। उसने अपने घर में ही एक परचून की दुकान रख ली है।

इसके बावजूद पन्नालाल आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करता था। शनिवार शाम उसने अनीता पर हंसिया से हमला बोल दिया, जिससे उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। उसके भाई ने अनीता के कुछ वीडियो वायरल किए हैं। जिसमें अनीता कह रही है कि पन्नालाल उसे बहुत तंग करता था। शुक्रवार को उसकी बहनें घर पर आईं थीं। उनके सामने पन्नालाल कह रहा था कि अगर इसके बेटा न हुआ तो मैं इसकी हत्या कर दूंगा। फिर दूसरी शादी कर लूंगा।

? ताजा खबरों के लिए ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

जेल चला जाऊं तो मेरी जमानत करा लेना। शनिवार शाम हमले से पूर्व तो पन्नालाल ने हद ही कर दी। वह बेटियों के सामने ही निर्वस्त्र हो गया। बाद में अनीता के ऊपर हमला बोल दिया। अनीता की बहनों ने भी पन्नालाल पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटा कोई बनाने की चीज नहीं है। इसके बावजूद उनकी बहन का उत्पीड़न हो रहा था।

गिरफ्तारी के दौरान बोला आरोपी, मुझ पर गुरु महाराज की कृपा
जिस समय पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। उस समय आरोपी बोला कि उसका कुछ नहीं होगा। उस पर गुरु महाराज की कृपा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। उसे जेल भेजा जाएगा।

बेरीनाग के बानड़ी में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मोटाहल्दू : छह और आईटीबीपी जवान मिले कोरोना पाजिटिव, बेरीपड़ाव, गोरापड़ाव और हिम्मतपुर चम्वाल में चार नए केस

कोरोना पाजिटिव इंदिरा ह्दयेश उपचार को पहुंची देहरादून से मेंदाता

रानीखेत से युवती को लेकर फरार दो बिहारी युवकों को हल्द्वानी पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *