Almora News: मॉडल क्रू स्टेशन के बूते वनाग्नि से निपटने की तैयारी

—उपकरणों व प्रशिक्षित कर्मियों के साथ अस्तित्व में आए 04 क्रू स्टेशनसीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाफायर सीजन में सूरज की तपिश परवान चढ़ने के साथ ही वन…


—उपकरणों व प्रशिक्षित कर्मियों के साथ अस्तित्व में आए 04 क्रू स्टेशन
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
फायर सीजन में सूरज की तपिश परवान चढ़ने के साथ ही वन महकमे को वनाग्नि का भय सताने लगा है। इसी क्रम में वह अपनी तैयारियों में जुटा है। वनों को आग से बचाने के लिए तैयारी के साथ योजना बनाई गई हैं। इस बार महकमा जिले में चार मॉडल क्रू स्टेशन अस्तित्व में लाया है। जो वनों में आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों से लैस किए हैं और इनमें विशेष ट्रेनिंग प्राप्त वन कर्मी तैनात किए हैं। ये क्रू स्टेशन सिविल सोयम वन प्रभाग व अल्मोड़ा वन प्रभाग ने तैयार किए हैं।

उल्लेखनीय है कि हर साल फायर सीजन में काफी प्रयासों के बाद भी कई क्षेत्रों में वन आग की भेंट चढ़ जाते हैं। जिससे काफी वन संपदा को नुकसान पहुंचता है। इस बार वनाग्नि के मामलों पर लगाम लगाने के लिए वन महकमे ने माडल क्रू स्टेशन का फार्मूला निकाला है। जनपद में पृथक पृथक जगहों पर चार मॉडल क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। ये माडल क्रू स्टेशन अयारपानी, चंथरिया, ताड़ीखेत व मानिला में बनाए हैं।

प्रत्येक क्रू स्टेशन में ड्रोन, लीव ब्लोवर, बेस वायरलेस सेट आदि आधुनिक उपकरणों के साथ एक दर्जन से अधिक प्रशिक्षित वन कर्मी मुस्तैद किए गए हैं। कर्मचारियों की शिफ्टिंग ड्यूटी लगाई जा रही है। बकायदा पूरी चौकसी के लिए उनके आवास व भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। इन क्रू स्टेशनों में कंट्रोल रुम भी बनाया है, जो 24 घंटे काम करता रहेगा। इधर इस संबंध में अल्मोड़ा के प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव का कहना है कि फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाओं से निबटने और आग पर काबू करने के लिए इस जनपद में मॉडल क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। जिनमें संचार व उपकरणों की व्यवस्था की गई है और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा है कि वनाग्नि की घटना होते ही तत्काल वन रेंजों को ये क्रू स्टेशन आग बुझाने में मदद पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *