सोमेश्वर: सोमेश्वर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी भंग

सोमेश्वर। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने की गुहार लगाते थके सोमेश्वर व्यापार मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा ने क्षुब्ध होकर व्यापार मंडल सोमेश्वर की कार्यकारिणी…

सोमेश्वर। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने की गुहार लगाते थके सोमेश्वर व्यापार मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा ने क्षुब्ध होकर व्यापार मंडल सोमेश्वर की कार्यकारिणी को भंग दिया है। साथ ही संरक्षक मंडल से व्यापार मंडल सोमेश्वर के चुनाव नये सिरे से कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि सोमेश्वर में कूड़ा निस्तारण की समस्या विकट रूप धारण कर चुकी है। लगातार व्यापार मंडल द्वारा राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला प्रशासन से विनती की जा रही है कि कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान चयनित कर समस्या का समाधान किया जाए, लेकिन कोई कार्रवाई किसी भी स्तर से नहीं हो सकी। लोग साईं नदी व कोसी नदी में कूड़ा डालने को मजबूर थे। प्रशासन ने कूड़ा फेंकने का कोई स्थान तो चयनित नहीं किया और नदियों में कूड़ा डालने पर भी रोक लगा दी। अब और ज्यादा दिक्कतें पैदा हो गई हैं। इस अनदेखी और अनसुनी से क्षुब्ध होकर व्यापार मंडल सोमेश्वर के अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा ने व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना संरक्षक मंडल को देते हुए मांग की है कि नये चुनाव कराए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *