HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : प्रगतिशील कृषक नेता सर्वदमन का निधन, विधायक ने की पुष्पांजलि...

किच्छा : प्रगतिशील कृषक नेता सर्वदमन का निधन, विधायक ने की पुष्पांजलि अर्पित

किच्छा। रघुवंशी फार्म बखपुर निवासी प्रगतिशील कृषक नेता सर्वदमन सिंह उर्फ इंदर बाबू का स्वर्गवास 94 वर्ष की आयु में देर रात हो गया। जिनका अंतिम संस्कार आज उनके फॉर्म पर ही किया गया। विधायक राजेश शुक्ला ने प्रगतिशील कृषक नेता सर्वदमन सिंह की मृत्यु की सूचना पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

Ad

स्वर्गीय सर्वदमन सिंह का जन्म 1960 में ग्राम चंदोक जिला बुलंदशहर में हुआ था, स्वर्गीय सर्वदमन सिंह के पिता स्वर्गीय लखपत सिंह 1950 में जिला बरेली के कलेक्टर थे उसी समय किच्छा के निकट ग्राम बखपुर में खेती योग्य जमीन खरीदकर रघुवंशी फार्म की स्थापना की। स्वर्गीय सर्वदमन सिंह किच्छा चीनी मिल के आजीवन निदेशक रहे तथा गन्ना समिति के दो बार चेयरमैन रहे। स्वर्गीय सर्वदमन सिंह अपने पीछे पत्नी इला कुमारी के साथ ही 3 पुत्र व 5 पौत्र एक पौत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। विधायक शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय सर्वदमन सिंह एक सह्रदय व व्यवहार कुशल व्यक्ति के साथ ही हमेशा गन्ना किसानों की लड़ाई लड़ा करते थे।

अंतिम संस्कार में ठाकुर अश्वनी सिंह, जयंत सिंह, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सचिन चावला, व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, उदयवीर सिंह, ठाकुर प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ किसान नेता अशोक रघुवंशी, गौरव पंत, शेर सिंह विर्क, कश्मीर सिंह, पलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय साहनी, परमजीत सिंह, मनोज कुमार के साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों किसान विभिन्न दलों के नेता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

अजब-गजब : 11 साल के बच्चे ने सीखी यूट्यूब से हैकिंग, पिता को बनाया पहला शिकार, मांगे 10 करोड़ रुपए

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments