पब्लिक यहां, तहसील और रजिस्ट्रार ऑफिस वहां, आंदोलन का शंखनाद

⏩ रंग लाई व्यापार मंडल की पहल, एकजुट हुए संगठन ⏩ तहसील व रजिस्ट्रार ऑफिस को वापस नगर मे स्थापित करने की मांग ⏩ बड़े…


⏩ रंग लाई व्यापार मंडल की पहल, एकजुट हुए संगठन

⏩ तहसील व रजिस्ट्रार ऑफिस को वापस नगर मे स्थापित करने की मांग

⏩ बड़े जन आंदोलन की सुगबुगाहट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर व्यापार मंडल की पहल पर यहां नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित बैठ में तहसील व रजिस्ट्रार ऑफिस को वापस नगर मे स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिये गये। इस खुली बैठक में तय हुआ कि जनता के कार्यालय, जनता से ही दूर करने का फैसला कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अतएव सभी संगठन एकजुट होकर भावी आंदोलनात्मक कार्रवाई तय करेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि तहसील के जाने से नगर के पेंशनर्स, गरीब जनता और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। कहा कि ट्रेज़री, तहसील और एसडीएम कार्यालय को नगर के बीचों बीच स्थापित किया जाना चाहिए ताकि, जनता को परेशानी नहीं हो। यदि ऐसा नहीं होता है तो जन आंदोलन के रूप मै इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालय अगर नगर से दूर कर दिए जायें तो इसका बहुत बड़ा नुकसान नगर को चुकाना होगा। ऐसा होने से नगर और आस-पास के सभी गांवों की जनता को बहुत ही मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुविधाओं को नगर से दूर करके अपनी मनमानी मै उतर आई है, जिसका विरोध किया जायेगा।

बैठक में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल किशन गुरूरानी, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, नगर अध्यक्ष कांग्रेस पूरन रोतेला, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अभय साह, आप आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, आशीष जोशी, भुवन जोशी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, सभासद अमित साह ‘मोनू’, मा नंदा देवी सर्वदलीय समिति की सचिव गीता मेहरा, पूर्व सभासद किशन लाल, कृष्ण बहादुर, उपपा से दीक्षा सुयाल, भारती पांडे, वैभव पांडे, दिनेश मठपाल और समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *