रानीखेत : हाथरस कांड को लेकर गांधी पार्क में कांग्रेसियों का मौन सत्याग्रह, बिटिया को न्याय दिलाने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेतप्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हाथरस कांड को लेकर रानीखेत में कांग्रेसियों ने गांधी पाक पर मौन सत्याग्रह किया। अध्यक्ष महेश आर्य ने…


सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हाथरस कांड को लेकर रानीखेत में कांग्रेसियों ने गांधी पाक पर मौन सत्याग्रह किया। अध्यक्ष महेश आर्य ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वाहन पर आज स्थानीय गांधी पार्क में प्रातः 11 बजे से एक घंटे तक मौन सत्याग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाल्मिकी समुदाय की बेटी के साथ जो जघन्य अपराध हुआ उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। पिछले दिनों योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा वरिष्ठ नेताओं एवम् कार्यकर्ताओं के एक दल को जिस तरह यूपी बार्डर पर ही रोक लिया। इस दौरान राहुल गांधी एवं कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई व लाठीचार्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी योगी सरकार द्वारा उक्त बेटी के परिवार के साथ किये जा रहे असंवैधानिक कृत्यों की कड़े शब्दों में निन्दा करती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश आर्या के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, सूंदर लाल गोयल, वसीम कुरेशी, प्रमोद पाल, हेमंत रौतेला, संदीप बंसल, पंकज गुरुरानी, राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व प्रह्लाद सिंह, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी, दिनेश सिंह बिष्ट, सोनू शिद्दगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *