मुंबई लौटे रणवीर और दीपिका पादुकोण, लंच में खाया भट्ट के डुबके, बड़ी की सब्जी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी की सालगिरह मनाने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बिनसर रिजार्ट में आए। जहां तीन…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी की सालगिरह मनाने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बिनसर रिजार्ट में आए। जहां तीन दिन बिता वह आज डीनापानी से अपने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से सीधे मुंबई को रवाना हो गए। खास बात यह रही कि तीन दिन तक उन्होंने लगातार मीडिया सहित तमाम लोगों से दूरी बनाये रखी।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को फिल्म स्टॉर रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण बिनसर स्थित मैरी बटन रिजॉर्ट पहुंचे। जहां ती दिन रूकने के बाद वह मंगलवार दोपहर 3.30 बजे वापस मुंबई लौट गए। वह इसके लिए पहले कार से डीनापानी गये, जहां अपने पर्सनल हेलीकॉप्टर से मुंबई निकल गये। चूंकि यह रणवीर और दीपिका का निजि कार्यक्रम था अतएव इन्होंने किसी से भी मुलाकात नहीं की और अपना अधिकांश कार्यक्रम गुप्त ही रखा।

ज्ञात रहे कि माया नगरी मुंबई के कोलाहल से दूर प्रकृति के बीच कुछ पल बिताने के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने उत्तराखंड को चुना है। जानकारी के अनुसार विवाह की तीसरी सालगिरह मनाने के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा का इस बार की ट्रिप में चुनाव किया। ज्ञात रहे कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने गत दिनों दिल्ली में अपनी शादी की सालगिरह मनाने के बाद सीधे अल्मोड़ा का रूख किया और बिनसर पहुंच गये, जहां उन्होंने अपना अधिकांश समय प्रकृति की गोद में ही बिताया। इनकी विगत 14 नवम्बर को शादी की तीसरी सालगिरह थी।

बताया जा रहा है कि गत शनिवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दिल्ली से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड पर उतरने के बाद यह दोनों कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट में पहुंच गये। इस बीच मीडिया ने इनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन इन्होंने अपना प्राइवेट कार्यक्रम होने के चलते किसी से भी मुलाकात नहीं की। आपको बता दें कि अल्मोड़ा का बिनसर क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत है। यहां बिनसर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी प्राकृतिक सौंदर्यता से भरपूर है और पर्यटकों को आकर्षित करती आई है। देवदार, बांज, बुरांश के जंगलों से घिरा यह क्षेत्र वन्य अभ्यारणय बन चुका है। यह क्षेत्र अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर अल्मोड़ा—ताकुला मार्ग में स्थित है, जो लगभग 49.59 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी।

कॉन्टिनेंटल व इंग्लिश फूड के अलावा पहाड़ी व्यंजनों को उठाया लुफ्त

रिजॉर्ट के सूत्रों के अनुसार अपने प्रवास के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का व्यवहार बहुत ही अच्छा था। सूत्रों द्वारा बताया गया कि लंच में उन्होंने भट्ट के डुबके, बड़ी सब्जी खाई। इसके अलावा पटेटो रोस्टी विद ग्रिल आदि कॉन्टिनेंटल फूड भी खाया। इधर प्रसिद्ध रंगकर्मी गिरीश धवन ने कहा कि सुप्रसिद्ध फिल्म स्टार रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण के अल्मोड़ा आना एक शुभ संकेत है। इससे पूर्व दिया मिर्जा में इसी रिजार्ट में आ चुकी है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से बड़े—बड़े ​अभिनेता पहाड़ों का रूख कर रहे हैं, उससे निश्चित रूप से उत्तराखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम करने से कई फिल्म निर्माता यहां की ओर रूख कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *