HomeJob AlertJOB : SSCI में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर...

JOB : SSCI में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती

Rudraprayag News | बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक मौका है, एसएससीआई (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड) ने सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती रुद्रप्रयाग जिले के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है।

भर्ती इंचार्ज विजय पाल मौर्य ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से एसएससीआई लि. द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती हेतु खंड विकास स्तर पर 18 सितंबर से भर्ती शिविर का आयोजन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विकासखंड जखोली में 18 व 19 सितंबर को शिविर आयोजित किए गए थे।

23 सितंबर तक लगेगा शिविर

विकासखंड ऊखीमठ में 20 व 21 सितंबर तथा विकासखंड अगस्त्यमुनि में 22 व 23 सितंबर 2023 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।

न्यूनतम योग्यता

सुरक्षा जवान हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होनी आवश्यक है। इसके अलावा आवेदक की आयु 21 से 36 के मध्य, ऊंचाई 168 सेमी तथा वनज 56 से 90 किग्रा के मध्य होना चाहिए। सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, उम्र 21 से 36 वर्ष, ऊंचाई 170 सेमी तथा वजन 56 किग्रा से 90 किग्रा के मध्य होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए 9690336779 व 7905086105 पर संपर्क किया जा सकता है।

UKPSC Update : डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा-2023 पर अपडेट पढ़ें – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now

RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

News Hub