अल्मोड़ा : सेवानिवृत्त लेखाकार गोविंद सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, विश्वनाथ घाट में हुआ ​अंतिम संस्कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ालोअर माल, न्यू ​इंदिरा कालोनी निवासी शिक्षा विभाग में लेखाकार के पद से सेवानिवृत्त गोविंद सिंह बिष्ट का 84 वर्ष की आयु में…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लोअर माल, न्यू ​इंदिरा कालोनी निवासी शिक्षा विभाग में लेखाकार के पद से सेवानिवृत्त गोविंद सिंह बिष्ट का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी आज विश्वनाथ घाट में अंत्येष्टि की गई। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि स्व. गोविंद सिंह बिष्ट एक मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। रिटायरमेंट के बाद भी वह हेड पोस्ट आफिस अल्मोड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र व तीन पुत्रियों एवं नाती—पोतों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। बीते कुछ दिनों से उनहें टाइफाइड की शिकायत थी। गत दिवस करीब 5 बजे उन्होंने अपने निवास स्थान पर ही अंतिम सांस ली। उनके चार पुत्रों में ललित बिष्ट, गुड्डू बिष्ट, हरीश बिष्ट व अरविंद बिष्ट शामिल हैं। सभी पुत्र—पुत्रियां विवाहित हैं। इधर नगर के तमाम गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। हम सीएनई परिवार की ओर से स्व. गोविंद सिंह बिष्ट के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *