नालागढ़ न्यूज : कुंडलू पंचायत के ऊंटपुर गांव को जाने वाली सड़क को पक्का करने का काम शुरू, तेजी से हो रहा समस्याओं का समाधान – ठाकुर

नालागढ़। नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंडलू के गांव ऊंटपुर में सड़क को पक्का बनाने के कार्य…


नालागढ़। नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंडलू के गांव ऊंटपुर में सड़क को पक्का बनाने के कार्य का आज शुभारंभ किया। उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने बताया कि ऊंटपुर गांव की सड़क की पहले भी कई बार मरम्मत की जा चुकी है और जनता की ये बहुत पुरानी डिमांड थी कि इसे पक्का बनाया जाए। इसे पक्का बनाने के लिए मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों को पक्का करवाया जा रहा है।

इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्योंं का निरीक्षण किया और जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर प्रधानमत्री सड़क योजना, अनुसूचित जनजाति घटक, मुख्यमंत्री सड़क योजना और बीबीएनडीए के तहत नालागढ़ में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं। जो सड़कें बनी हैं उन्हें पक्का किया जा रहा है और जहां पर नहीं बनी है उन्हें बनाया जा रहा है।

जनता ने इस कार्य को करवाने के लिए केएल ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया कि बगलैड से लेकर स्वारघाट तक नेशल हाइवे के लिए 32 करोड़ रुपए स्वीकृत करवा दिए गए हैं। जिसके कार्य को भी जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा। जिसमें सड़क की मरम्मत की जाएगी। जहां जहां डंगे और नालियों के कार्य होने हैं, वहां पर ये सभी कार्य किए जाएंगे ताकि रोड़ पर चलने के लिए किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने बताया कि पंचायत में गलियों के कार्यों को ज्यादा तर कर दिया गया है और बची हुई गलियों को भी जल्दी से जल्दी पक्का करवा दिया जाएगा। पानी बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि इस पंचायत की गलियों और सड़कों की 75% समस्याओं को पूरा कर दिया गया है और बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी पूरा कर दिया जाएगा।

इस मौके पर ठेकेदार मुस्ताक, जेई अमन मनकोटिया, उप प्रधान राम प्रकाश, आशा राम पूर्व बीडीसी ,वार्ड पंच जगदीश चंद, अजमेर सिंह, कर्म चंद,राम लाल, परितू राम लंबरदार,रिड़क राम, सोम नाथ,बलवीर सिंह, काबल ठेकेदार, महिंदर सिंह, सूरत राम, कमल चौधरी, राजेश कुमार, राहुल व राज कुमार आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *