ब्रेकिंग न्यूज़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी…

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने देश की जनता तथा पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए कांग्रेस का आभार जताया।

सिंह कई दिनों से कांग्रेसी गतिविधियों में सक्रियता नहीं दिखा रहे थे और तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि वह पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सिंह केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। तो वहीं आज कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह की नेमप्लेट कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से हटा दी गई है। News WhatsApp Group Join Click Now

आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है, उन्होंने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

सुप्रीम कोर्ट के 13 जज, 400 कर्मचारी कोविड संक्रमित

रुड़की के लिए गौरवशाली क्षण, 26 जनवरी को राजपथ पर दो एनसीसी कैडेट्स करेंगे मार्च पास्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *