उत्तराखंड : 9वीं के छात्रों में कॉपी को लेकर हुआ विवाद, एक छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

रूद्रपुर। यहां स्कूल में दो छात्रों के आपसी झगड़े में एक की जान चली गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और…

बागेश्वर : बैंक के गार्ड की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रूद्रपुर। यहां स्कूल में दो छात्रों के आपसी झगड़े में एक की जान चली गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों का झगड़ा कॉपी को लेकर हुआ था। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया।

रूद्रपुर ब्रेकिंग : यहां एसीएमओ ने कराया गदरपुर के डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें क्या है मामला

जानकारी के अनुसार मंगलवार को ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर के ग्राम मजरा शीला निवासी 14 वर्षीय विवेक सिंह पुत्र राम सिंह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। मंगलवार सुबह विवेक आठ बजे स्कूल पहुंचा। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11:15 बजे पांचवां पीरियड खत्म हुआ तो शिक्षिका अंजलि क्लास रूम से बाहर निकली। जैसे ही वह कुछ दूर ही पहुंची थी कि क्लास में हो हल्ला हो गया। जिसके बाद वह वापस क्लास रूम पहुंच गई। News WhatsApp Group Join Click Now

क्लास में विवेक जमीन पर गिरा पड़ा था। आनन-फानन में शिक्षिका ने इसकी सूचना स्टाफ को दी। जिसके बाद स्कूल स्टाफ ने घायल छात्र को टुकटुक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। विवक की मौत की खबर से स्कूल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गये। जिसके बाद सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी।

दिनेशपुर ब्रेकिंग : दुर्लभ प्रजाति के 24 कछुओं के साथ जा रहा था तस्करी करने, ऐसे आया गिरफ्त में

खबर मिलते ही थानाध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी, एसआई हरविंदर सिंह और परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटे को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र विवेक सिंह का अपने ही क्लास के एक अन्य छात्र का कॉपी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। दूसरे छात्र ने विवेक को धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने उसे पानी भी पिलाया फिर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि उसके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं था। इससे आशंका जताई जा रही है कि छात्र को कोई अंदरूनी चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक छात्र के पिता राम सिंह अशोका लीलैंड में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उत्तराखंड : शिक्षा मंत्री ने जारी किए बागेश्वर के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के नियुक्ति आदेश

सीओ वंदना सिंह ने अस्पताल के डॉक्टरों के हवाले से बताया कि मृतक छात्र के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं था। ऐसे में हो सकता है कि दोनों छात्रों में धक्कामुक्की के दौरान जब विवेक बेंच पर गिरा तो उसे कोई अंदरूनी चोट लगी हो, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्कूल के स्टाफ से पूछताछ में यह भी पता चला है कि जब वे क्लासरूम में पहुंचे तो विवेक जमीन पर पड़ा था। इस पर उन्होंने उसे पानी भी पिलाया था। उस वक्त वह सही था। इसके बाद वे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

धामी सरकार की बड़ी घोषणा : अगले वर्ष से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को निशुल्क मिलेगी पुस्तकें News WhatsApp Group Join Click Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *