रुद्रपुर : शादी में खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी वृद्ध दंपती की तबीयत, पत्नी की मौत

रुद्रपुर। यहां विवाह समारोह में गए दंपती की तबियत खराब हो गई। ‌दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर वृद्धा की मौत…

बागेश्वर : बैंक के गार्ड की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रुद्रपुर। यहां विवाह समारोह में गए दंपती की तबियत खराब हो गई। ‌दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर वृद्धा की मौत हो गई। वहीं पति रामदेव की हालत गंभीर देख निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार रात शिमला बहादुर निवासी रामदेव अपनी 63 साल की पत्नी सूचइया के साथ ई-ब्लाक में शादी समारोह में गए हुए थे। इस दौरान उनकी तबीयत खाना खाने के बाद बिगड़ने लगी। थोड़ी देर में दोनों बेहोश हो गए। गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान सोमवार को सूचइया की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बाद में स्वजन रामदेव को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जबकि वृद्धा की लाश को जबरन बिना पोस्टमार्टम के ही घर ले गए। चिकित्सकों के मुताबिक मामला फूड प्वाइजनिंग का है।

उत्तराखंड : UKSSSC ने निकाली समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती

Haldwani : यहां जंगल में मिला नर कंकाल, आधार कार्ड से पुष्टि ! पढ़िये, हैरान करने वाली कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *