HomeBreaking NewsSchool News : कुमाऊं के इस जिले में भी 11 सितम्बर को...

School News : कुमाऊं के इस जिले में भी 11 सितम्बर को स्कूलों में छुट्टी

Uttarakhand School News (करेक्शन) | उत्तराखंड में मौसम के ताजा अपडेट के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों में 14 सितम्बर तक भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।

इसी के चलते ऊधम सिंह नगर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 11 सितम्बर को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल सोमवार को चंपावत जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जारी आदेश के मुताबिक, जनपद ऊधम सिंह नगर में 9 सितम्बर की रात से लगातार हो रही वर्षा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 10 सितम्बर को अपरान्हन 1:30 बजे जारी मौसम पुर्वानुमान के अनुसार 11 सितम्बर को जनपद उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली चमकने तीव्र वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

अत: भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावानी के दृष्टिगत दिनांक 11.09.2023 दिन सोमवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, ऊधम सिंह नगर के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवायेगें। School News

UKSSSC Recruitment : 1402 पदों पर होगी भर्ती, कैलेंडर जारी – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments