उत्तराखंड : आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने दिया इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल (Col Ajay Kothiyal)…

आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल (Col Ajay Kothiyal) ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है।

Col Ajay Kothiyal ने अरविंद केजरीवाल को भेजा त्यागपत्र

कर्नल अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि मैं 19 अप्रैल 2021 से आज 18 मई तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूं। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बुद्धिजीवियों की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए आज 18 मई 2022 को पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भेज रहा हूं।

गंगोत्री विधानसभा सीट से हारे थे विधानसभा चुनाव

इस वर्ष उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसाभ सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कर्नल कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। उन्‍हें मात्र 6,161 वोट मिले थे। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो उन्‍हें मात्र 10.33 वोट मिले थे।

आप ने कर्नल अजय कोठियाल को घोषित किया था सीएम फेस

इस वर्ष हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल को उत्तराखंड का मुख्‍यमंत्री का चेहरा घोषित किया था। इस चुनाव में आप कुल 70 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। खुद कर्नल को‍ठियाल गंगोत्री सीट से चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *