उपलब्धि : पूर्व पालिकाध्यक्ष अल्मोड़ा शोभा जोशी बनीं ‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ की प्रदेश महामंत्री (म.मोर्चा)

अल्मोड़ा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व समाज सेविका श्रीमती शोभा जोशी को ‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ का उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा बनाया गया है।…


अल्मोड़ा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व समाज सेविका श्रीमती शोभा जोशी को ‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ का उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा बनाया गया है। संगठन की ओर से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका द्वारा सौंपी गई है।
यहां यह बता दें कि डेमोक्रेसी डवलपमेंट ट्रस्ट से संबद्ध ‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ का श्रीमती जोशी को प्रदेश महामंत्री उनकी बहुमुखी प्रतिभाओं व उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए बनाया गया है। पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष पद के कार्यकाल से लेकर वर्तमान तक उनके द्वारा निरंतर सामाजिक कार्यों में भागीदारी रही है। वह विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में तमाम उल्लेखनीय कार्य समय—समय पर किए जाते रहे हैं। इधर श्रीमती जोशी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमिता लोहनी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र गिरि, जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर गणेशदत्त चौसाली, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा देहरादून रिया कर्णवाल आदि ने हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *