अल्मोड़ा : जन संवाद में उठी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कमियां, सुधार को रखे तमाम सुझाव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ायहां रैमजे इंटर कालेज के सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों से जनसंवाद हुआ। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तमाम…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां रैमजे इंटर कालेज के सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों से जनसंवाद हुआ। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तमाम संगठनों के लोगों ने सवाल उठाए और स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों को मंच पर उजागर किया। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सुझाव प्रकट किए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर प्रयासों में जुटी है।
श्री चौहान ने कहा कि सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये आगे आना चाहिये। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार समय-समय पर चिकित्सकों की नियुक्ति कर रही है। इसके अलावा अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में आक्सीजन लाइन का कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि जन संवाद सामने आई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य महानिदेशक के सम्मुख रखा जायेगा ताकि उनका निराकरण हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जनपद में हृदय रोगियों को ईलाज के लिये बाहर जाना पड़ता है। यहां पर हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति करने के साथ ही चिकित्सालयों में पड़ी मशीनों का लाभ मरीजों को मिलना चाहिए। अल्मोड़ा अर्बन काॅपरेटिव बैक के अध्यक्ष आनन्द सिंह बग्डवाल ने चिकित्सालयों में स्टाफ की कमी को दूर करने और मरीजों के साथ सही व्यवहार करने बात रखी। जन संवाद में विभिन्न लोगों ने जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए और समस्याओं को जोरशोर से रखा। जिसमें चिकित्सकों व स्टाफ की कमी, हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं होने, दवाओं की उपलब्धता की कमी, आवश्यक उपकरणों की कमी, मरीजों को अनावश्यक रूप से रैफर करने, अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का कार्य समय लटकाव आदि बातें प्रमुखता से उठीं। बैठक में परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पी0सी0 तिवारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के गम्भीर विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमें एक साथ मिलकर आ रही समस्याओं पर विचार-विर्मश करना चाहिये ताकि उनका समाधान किया जा सके।
जनसंवाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, नन्दादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, डे केयर सेन्टर के हेम चन्द्र जोशी, आनन्दी वर्मा, दीप जोशी, दिनेश पाण्डे, मनोज सनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, राजेन्द्र रावत, व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, किरन आर्या सहित कई लोगों ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पीसी तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *