नारायण सिंह रावत
सितारगंज। नानकमत्ता विधानसभा के ग्राम चारुवेटा गांव में कई महिलाएं कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष नूरी हिना ने कहा कि उत्तराखंड की जनता इस बार बदलाव चाहती है। आगामी चुनाव में जनता दिल्ली का इतिहास उत्तराखंड में दोहराएंगी। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अल्ताफ भाई ने सभी महिलाओं का पार्टी जॉइन करने पर आभार जताया। पार्टी जॉइन करने वालो में मुख्य रूप से प्रमिला देवी, कृष्णा देवी, शोभी, जानकी देवी, रचना, प्रेमवती, गीता, आशा देवी, राजदा व अनिता देवी आदि शामिल थीं।