HomeNationalसलमान खान को फार्म हाउस पर सांप ने काटा, इलाज के बाद...

सलमान खान को फार्म हाउस पर सांप ने काटा, इलाज के बाद हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार रात सलमान खान को सांप ने काट लिया था। ये घटना उस वक्त हुई, जब सलमान खान पनवेल के फार्म हाउस पर थे। सांप के काटने के तुरंत बाद सलमान खान को रात के 3 बजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि सांप जहरीला नहीं था और फर्स्ट एड के बाद सलमान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। सलमान खान 27 दिसंबर 2021 को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। सलमान के सांप काटने की खबर सुनने के बाद उनके फैन्स भी परेशान हो गए। हालांकि खतरे की कोई बात नहीं है और सलमान की तबीयत बिल्कुल ठीक बताई जा रही है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

एमजीएम अस्पताल में किया गया था एडमिट
सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। वहीं, अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्महाउस लौट चुके हैं, जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं।

उत्तराखंड : बदल गया जोशीमठ का नाम, सीएम धामी ने की घोषणा – अब इस नाम से जाना जाएगा

इलाज के बाद फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं सलमान
अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट चुके हैं। अब सलमान की हालत ठीक बताई जा रही है। जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं। 27 दिसंबर यानी कल सलमान का बर्थडे है ऐसे में कहना मुश्किल है कि उनके जन्मदिन पर कोई बड़ा सेलिब्रेशन होगा या नहीं।

उत्तराखंड की इस आईएएस अधिकारी को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments