नैनीताल में बर्फबारी – खिल उठे पर्यटकों के चेहरे

नैनीताल। प्रकृति ने एकबार फिर सरोवर नगरी को बर्फबारी की सौगात दी है। बर्फबारी के बाद शहर की ऊंची चोटियां सफेद चादर में तब्दील हो…

Uttarakhand : ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी बर्फबारी के आसार

नैनीताल। प्रकृति ने एकबार फिर सरोवर नगरी को बर्फबारी की सौगात दी है। बर्फबारी के बाद शहर की ऊंची चोटियां सफेद चादर में तब्दील हो गई। शहर पहुंचे पर्यटकों के चेहरे भी बर्फबारी देख खिल उठे। उन्होंने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिन हिमपात व बारिश के नाम रहने वाले हैं। कोरोना के मारे पर्यटन कारोबारी हिमपात से झूम उठे हैं। उनका मानना है कि बर्फ पड़ने से पर्यटकों की खूब आमद होगी। इससे कोरोना से व्यवसाय में घाटा उठा रहे व्यापारियों को लाभ होगा।

शहर में हिमपात का दौर शनिवार रात से शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर अभी जारी है। इस बीच नगर की ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो उठीं और पेड़ों पर भी बर्फ जमा हो गई। हालांकि बर्फ गिरने के बाद बारिश होने से पेड़ों पर बर्फ अधिक टिक नहीं सकी। वीकेंड पर शहर पहुंचे सैलानियों के लिए मौसम बर्फबारी की सौगात बनकर बरसा। दिनभर रुक-रुक कर कभी बर्फ गिरी तो कभी बारिश होती रही। शहर के निचले क्षेत्र में दिनभर बारिश का दौर जारी रहा।

बर्फबारी के बाद रविवार सुबह से ही सैलानी ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे। जिस कारण पुलिस ने एहतियात के तौर पर किलबरी रोड पर बारापत्थर क्षेत्र में यातायात रुकवा दिया। इसके बावजूद चार किमी का पैदल सफर तय कर काफी संख्या में सैलानी हिमालय दर्शन पहुंचे। जहां उन्होंने बर्फ में जमकर मस्ती की। पर्यटकों ने सेल्फी लेने के साथ ही बर्फ के स्टेच्यू बनाकर खूब लुत्फ उठाया। इधर पर्यटक वाहनों को बारापत्थर पर रोकने के कारण कालाढूंगी मार्ग पर पर्यटक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

शून्य से नीचे पहुंचा तापमान
मंगलवार तक मौसम में सुधार आने की संभावना कम है। मौसम विज्ञान के अनुसार मौसम वैज्ञानिकों के दावों के मुताबिक अगले दो दिन हिमपात की संभावना बनी हुई है। इधर शहर में तापमान में भारी गिरावट आ गई है। कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। रविवार को शहर का अधिकांश तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता सौ प्रतिशत पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *