Bageshwar: समाज कल्याण मंत्री दास ने गागरीगोल में किया नये कक्षा कक्षों का लोकार्पण

बोले, शिक्षा की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठा रही सरकार 24 लाख की लागत से बने कक्ष, 05 लाख विद्यालय को दिए जिला पंचायत…


  • बोले, शिक्षा की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठा रही सरकार
  • 24 लाख की लागत से बने कक्ष, 05 लाख विद्यालय को दिए
  • जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय में हाईटेक शौचालय बनाने की घोषणा की

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
प्रदेश के समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चन्दन राम दास ने इंटर कॉलेज गागरीगोल में 24.53 लाख से नवनिर्मित 04 कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। इन कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए 15 लाख सांसद निधि व 9.53 लाख डीएम द्वारा खनन न्यास निधि से प्रदान किए गए थे। इस दौरान मंत्री समाज कल्याण ने विद्यालय को 05 लाख देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में अतिथियों को विद्यालय प्रबंधक दीपक पाठक द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं बच्चों ने वंदना, स्वागत गीत व मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने नव कक्षा-कक्षों के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा अशासकीय विद्यालय जन सहयोग व स्वंय के संसाधनों द्वारा संचालित होते हंै। सरकार शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है, और हमेशा शिक्षा के साथ है। शिक्षक ही अच्छे समाज व राष्ट्र का निर्माता होता है। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए सभी का नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने अन्य मदों से धनराशि की व्यवस्था कर विद्यालय में अभिनव कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एमएसएमई के माध्यम से स्वरोजगार की शिक्षा दी जायेगी। उन्होंने गरूड़ को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा परिवहन निगम को घाटे से उबार लिया गया हैै और परिहवन विभाग के कर्मचारियों को नियमित वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोडवेज के सभी डिपोज को आधुनिक बनाया जायेगा तथा शीघ्र काठगोदाम डिपो को आईएसबीटी का दर्जा दिया जायेगा। उन्होंने उद्योग, समाज कल्याण की भी योजनाओं की जानकारियां दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने विद्यालय में नये कक्ष बनने पर स्कूल परिवार को बधाई दी। उन्होंने विद्यालय के बालक-बालिकाओं के लिए एक हाईटैक शौचालय बनाने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने मॉ शारदा के प्रागण में सभी का स्वागत करते हुए नये कक्ष निर्माण हेतु सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतरी से कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के शिक्षा बेहतरी के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक दीपक पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। निवर्तमान प्रधानाचार्य नन्दन सिंह अल्मियां के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें बेहतर सेवा के लिए बधाई दी और उनके सुखी व दीर्घ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, सदस्य जिला पंचायत रूपा कोरंगा, गोपाल सिंह, जनार्जन लोहनी, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, प्रधानाचार्य नन्दन सिंह अल्मिया, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चन्द्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी, रेवाधार कनसेरी, रंजीत सिंह थायत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चन्द्र पलडिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेन्द्र टगडिया, जावेद सिद्दकी, विनोद काण्डपाल, मोहन चन्द्र जोशी, सोनिया गौरव, किशन सिंह थायत, खीम सिंह नेगी, डॉ. जीतेन्द्र तिवारी, हरीश रावत, भुवन भट्ट, सुरेन्द्र वर्मा, इन्द्र सिंह फस्र्वाण आदि मौजूद थे। संचालन हेम उपाध्याय व उमेश जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *