अल्मोड़ा : पूर्व पालिकाध्यक्ष रवींद्र पंत का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा के पूर्व पालिकाध्यक्ष रवींद्र पंत का 62 साल की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वे विगत एक माह से…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के पूर्व पालिकाध्यक्ष रवींद्र पंत का 62 साल की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वे विगत एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उल्लेखनीय है कि रवीद्र पंत पूर्व पालिकाध्यक्ष भी रहे तथा 1990 के दशक में उन्होंने श्री राम मंदिर आंदोलन में सक्रियता से भाग भी लिया था। वह 16 मार्च 1991 से जनवरी 1994 के बीच तत्काली पालिकाध्यक्ष बालम सिंह जनौटी के इस्तीफा देने के बाद अल्प समय के अल्मोड़ा के पालिकाध्यक्ष भी रहे। रवींद्र पंत तमाम समाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे और बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। वे भारतीय शक्ति जन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। मृद भाषी होने के चलते विरोधी भी उनके कायल रहे हैं। यहां ढूंगाधारा में उनका आवास है। उनके बेटा—बहू वर्तमान में मुंबई रहते हैं। एक विववाहिता पुत्री भी है। विगत एक माह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों चलते वह दिल्ली, फरीदाबाद व मुंबई के अस्पताल में अपना उपचार करा रहे थे। इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने उनके आकसिमक निधन पर गहरी शोक संवेदना जाहिर की है। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने भी निधन पर गहरा शोक जाहिर करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक व समाजसेवी गिरीश धवन ने भी गहरा शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *