उपलब्धि : होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र तन्मय जोशी का आई.आई.टी. में चयन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ायहां होली एंजिल पब्लिक स्कूल के छात्र तन्मय जोशी का आई.आई.टी. परीक्षा में आल इंडिया स्तर पर चयन हुआ है। तन्मय जोशी आल…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां होली एंजिल पब्लिक स्कूल के छात्र तन्मय जोशी का आई.आई.टी. परीक्षा में आल इंडिया स्तर पर चयन हुआ है। तन्मय जोशी आल इंडिया 2312 वीं रैंक आने पर विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। तन्मय जोशी के पिता डॉ. अनिल कुमार जोशी तथा माता डॉ. ललिता जोशी ने उसकी सफलता का श्रेय विद्यालय, प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों को दिया। छात्र की सफलता पर प्रधानाचार्य डॉ. मनोज चौधरी, विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट तथा किशन सिंह बिष्ट ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्र की सफलता पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *