Almora Breaking : रंग लाए डीएम भदौरिया के प्रयास, मंगलदीप के लिए राज्य सरकार देगी नि:शुल्क भूमि, कई सालों दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालय संचालित कर रहीं मनोरमा जोशी को बड़ी राहत

CNE REPORTER, ALMORA जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के अथक प्रयासो से अल्मोड़ा में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित मंगलदीप विद्या मंदिर विद्यालय हेतु राज्य सरकार…

CNE REPORTER, ALMORA

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के अथक प्रयासो से अल्मोड़ा में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित मंगलदीप विद्या मंदिर विद्यालय हेतु राज्य सरकार ने निःशुल्क भूमि देने पर अपनी मंजूरी दे दी है। देहरादून में शनिवार को हुई कैबिनेट में मंगलदीप विद्या मंदिर के लिए खत्याड़ी में 0.04 हेक्टेयर निःशुल्क भूमि की मंजूरी दे दी गई। गौरतलब है कि अल्मोड़ा में सुश्री मनोरमा जोशी द्वारा विगत कई वर्षों से दिव्यांग बच्चों हेतु स्वयं के संसाधनों से विद्यालय संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में जिस स्थान पर विद्यालय संचालित हो रहा है वहां पर रोड की सुविधा ना होने के कारण बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। इसका का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कई समय शासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता और पत्राचार करते हुए मंगलदीप विद्या मंदिर हेतु निःशुल्क भूमि देने का आग्रह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *