हल्द्वानी न्यूज : गणतंत्र दिवस के दिन भी जारी रहा नगर निगम द्वारा बेदखल किए गए दंपति का धरना

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा घर से बेदखल किए गए राजपुरा के सत्येंद्र अपनी पत्नी के साथ आज 18वें दिन भी धरने पर बैठा रहा। आज…

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा घर से बेदखल किए गए राजपुरा के सत्येंद्र अपनी पत्नी के साथ आज 18वें दिन भी धरने पर बैठा रहा। आज जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था तब सत्येंद्र, अपनी गर्भवती पत्नी और इक्का दुक्का साथियों के साथ धरने पर बैठा रहा। कड़ाके की ठण्ड भी उनकी परीक्षा ले रही है। सत्येंद्र ने कहा कि आज के ही दिन लागू हुए संविधान को जमीन स्तर पर कितना अमल में लाया जा रहा है उसका जीता जागता नमूना स्वयं उसका धरना है। उसका कहना है कि सरकार दिए गए मकान से नगर निगम ने उसे बेदखल करके संविधान की आत्मा की ही हत्या कर दी। उसकी पत्नी संगीता ने कहा कि आज उनके धरने का 18वां दिन है लेकिन प्रशासन या नगर निगम की ओर से कोई भी उनकी सुध लेने नहीं आया। उनका कहना है कि नगर निगम उस जालसाज राजेंद्र जिसने फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी पाई है और पीड़ित को घर से निकालने में पेसबंदी करी उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है, जबकि पीड़ित सत्येंद्र कुमार इस जालसाज के खिलाफ नगर निगम ने कई बार शिकायत पत्र दे चुका है। राजेन्द्र के फर्जीवाड़े में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी की मिलीभगत हैं, क्योंकि पीड़ित के शिकायती पत्रों पर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा वर्तमान तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पीड़ित का कहना है कि वह न्याय पाने के लिए तथा नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी का भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए धरने पर ऐसे ही बैठे रहेंगे। आज धरना स्थल पर पहुंचे लोगों में पीड़ित सत्येंद्र उनकी पत्नी संगीता, राजेश राज, अंबेडकर नगर के पार्षद रवि बाल्मीकि, राज आर्य व नूर आलम आदि शामिल लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *