HomeUttarakhandAlmoraनैनीताल-पिथौरागढ़-अल्मोड़ा जिले में खुले ये मार्ग, जाने ताजा अपडेट

नैनीताल-पिथौरागढ़-अल्मोड़ा जिले में खुले ये मार्ग, जाने ताजा अपडेट

नैनीताल। प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद अब हालात सामान्य होने लगे, जिलों में कई मार्गों को खोल दिया साथ ही कइयों को खोलने का कार्य जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में कई मार्ग खुल गए है जो इस प्रकार है।

जनपद नैनीताल के खुले हुए मार्ग

  • हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले यात्री मुक्तेश्वर होते शहर फाटक लमगड़ा मार्ग से होते हुये अपने गंतव्य स्थान को जा सकते है।
  • गेठिया में फंसे हुए यात्री बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
  • नैनीताल से हल्द्वानी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है।
  • रामनगर से धनगढ़ी वाला मार्ग खुला है।
  • रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले यात्री भतरोजखान चौरी घटटी-हरड़ा-चिमटाखाल-मोहान-रामनगर से होते अपने गंतव्य स्थान को जा सकते हैं।
  • भवाली से काकड़ी घाट तक ही मार्ग को खोला गया है तथा अल्मोड़ा मार्ग काकड़ी घाट से आगे मलवा आने से अभी भी बंद है।
  • हल्द्वानी से काठगोदाम होते हुए चोरगलिया, सितारगंज मार्गं यातायात सुचारू है।
  • नैनीताल रूसी बाईपास मार्ग बाया सुखाताल मार्ग यातायात सुचारू है।
  • भीमताल से पदमपुरी मार्ग छोटे वाहनों के लिये खोला गया है।
  • हल्द्वानी–बीरभट्टी–भवाली मार्ग भी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है।

Uttarakhand : दो दिन से लापता छात्र की जंगल में मिली लाश, हत्या का आरोप, हंगामा

जनपद नैनीताल के क्षतिग्रस्त मार्ग

  • हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरुद्ध है।
  • खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरुद्ध है।
  • काकड़ी घाट से अल्मोड़ा मार्ग पूर्णरूप से अवरुद्ध है।

ताजा स्थिति के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के ये मार्ग खुले है।

  • पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा जाने के लिए घाट रोड खुल चुकी है।
  • पिथौरागढ़ – चम्पावत-टनकपुर रोड अवरुद्ध है।
  • पिथौरागढ़ से बागेश्वर जाने वाले यात्री वाया थल-चौकोड़ी-कांडा होते हुए बागेश्वर जा सकते हैं।
  • पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने वाले यात्री वाया दन्या-धानाचूली-खुटानी-भीमताल से जा सकते हैं।
  • पिथौरागढ़ – बेरीनाग-सेराघाट- अल्मोड़ा मार्ग खुल गया है।
  • पिथौरागढ़ – गंगोलीहाट वाया पनार मार्ग खुला है।

Haldwani : एक्शन में सीएम धामी – अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, प्रभावितों के बीच खुद पहुंचे अधिकारी

पिथौरागढ़ जिले में ये मार्ग बंद है।

  • मुनस्यारी – मदकोट भदेली में बंद।
  • धारचूला – पांगला मलघट पर बंद।
  • तवाघाट – सोबला कई स्थानों पर बंद है।
  • पिथौरागढ़ – धारचूला नई बस्ती (बलुवाकोट) के पास बंद।
  • घाटिबगड़ – गुंजी कई स्थानों पर बंद है।
  • गुंजी – कुटी – ज्योलीकांग कई स्थानों पर बंद है।

अल्मोड़ा जिले में ये मार्ग खुले है।

  • अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने जाने वाले यात्री वाया शहरफाटक, धानाचूली, रामगढ़, भवाली से यात्रा कर सकते हैं।
  • अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने जाने वाले यात्री रानीखेत भतरौंजखान भौंनखाल चिमटाखाल रामनगर से हल्दवानी जा सकते हैं। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आने जाने वाले यात्री लमगड़ा शहरफाटक, धानाचूली, खुटानी भीमताल से यात्रा कर सकते हैं।
  • अल्मोड़ा घाट पनार पिथौरागढ़ मार्ग सुचारू है।
  • अल्मोड़ा रामगढ़ वाया क़्वारब छोटे वाहनों हेतु मार्ग सुचारु है।

Uttarakhand, जरूरी सूचना : यहां इन तारीखों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिये डिटेल

ये मार्ग बंद है।

  • अल्मोड़ा खैरना हल्द्वानी मार्ग बंद।
  • अल्मोड़ा शेराघाट मार्ग बंद।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग बद्रीनाथ पूर्ण रुप से खुला हैं।

जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

News Hub