HomeCrimeपंतनगर ब्रेकिंग : यहां दिनदहाड़े तीन लाख रूपए की चोरी, जांच में...

पंतनगर ब्रेकिंग : यहां दिनदहाड़े तीन लाख रूपए की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पंतनगर। पति-पत्नी के घर से जाते ही चोर ने दिनदहाड़े तीन लाख रूपए उड़ा दिए। पत्नी ने घर लौटने पर जानकारी होते ही 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसओ एमएम जोशी ने पति-पत्नी सहित आस पड़ोस से जानकारी जुटाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विवि परिसर के पटेल भवन छात्रावास की मेस में ठेके पर कार्यरत मदन सिंह पुत्र हयात सिंह अपनी पत्नी के साथ नेहरू भवन कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे वह किसी काम से हल्द्वानी और पत्नी परिचित के यहां नामकरण में मस्जिद कॉलोनी चली गई। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Uttarakhand Breaking : यहां गहरी खाई में जा गिरी JCB, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, दो घायल

इस दौरान पत्नी ने कमरे की चाभी बरामदे में फ्रिज के नीचे ही रख दी थी, ताकि जो पहले आए वह कमरा खोल ले। लगभग डेढ़ बजे पत्नी वापस घर आई तो कमरा खोलते ही अलमारी खुली देखकर भौचक्का रह गई। देखा तो अलमारी के लॉकर से दो लाख नब्बे हजार रूपए और निचले खाने में कॉस्मटिक सामान के साथ रखे लगभग बीस हजार कुल तीन 3.10 लाख रूपए गायब थे। उसने तत्काल 100 नंबर पर घर में दिनदहाड़े तीन लाख रूपए चोरी की सूचना दी।

Big News : रेप कांड, पूरी कहानी : फफक—फफक कर रो पड़ी महिला वकील, कही इतनी बड़ी बात

मदन ने बताया कि उसने तीन माह पूर्व बिंदुखत्ता स्थित आवास को बेचा था। जिसमें उस समय आधे मिले पैसे उसने बैंक में जमा करवा दिए और शेष तीन लाख रूपए पंद्रह दिन पूर्व मिले थे। जो उसने कहीं प्लाट लेने के लिए घर में ही रखे थे। यह चोरी किसी जानने वाले की ही है, जो यह जानता था कि पैसे और घर की चाबी कहां पर रखी रहती हैं।

Haldwani : बहुत महंगी साबित हुई फेसबुक पर महिला से दोस्ती, 19 लाख का लगा दिया चूना


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments