सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
चमोली में आई आपदा के दौरान मारे गये लोगों को यहां गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति तथा कांग्रेस ने मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संघर्ष समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी,कांंग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, हर्ष कनवाल, चन्द्रमणि भट्ट, महेश आर्या, सभासद हेम तिवारी, चन्द्रकान्त जोशी,ताराचंद साह, कंचन तिवारी, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दिनेश जोशी, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एनडी पान्डेय, ललित मोहन पन्त, पीएस बोरा, एमसी काण्डपाल, चन्द्रशेखर सिराड़ी, भारतरत्न पान्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। इधर कांग्रेस की श्रद्धांजलि सभा में देर शाम गांधी पार्क में आपदा में अपनी जान गवाने वाले लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रदांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर कांंग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, लीला जोशी,पूनम आर्या, किशनलाल, राधा बिष्ट, सुमित कुमार, रमेश नेगी, कुलदीप मेर, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय, उदित अधिकारी आदि शामिल रहे।