ब्रेकिंग न्यूज : रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में पहाड़ी दरकने से मलबे में दबे दो ग्रामीणों की मौत, एक घायल

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखण्ड के एक गांव में पहाड़ी दरकने से आए मलबे में पहाड़ी के ठीक नीचे काम कर रहे तीन मजदूर…

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखण्ड के एक गांव में पहाड़ी दरकने से आए मलबे में पहाड़ी के ठीक नीचे काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने किसी तरह से मलबे से स्वयं को बाहर निकाला और घटना की जानकारी ग्रामीणों की दी। उसे भी चोटें आई है। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह हादसा जखोली विकास खंड का पांजणा गांव में हुआ। दरअसल घटनास्थल के पास ही पुश्तों का निर्माण कार्य जारी है। गांव के ही तीन मजदूर नवनीत, गुमान सिंह और गोपाल सिंह पुश्तों के लिए पहाड़ी से पत्थर निकाल का काम कर रहे थे। अचानक पहाड़ी दरकी और टनों मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया।

देखिए दो साल पहले बागेश्वर में ऐसे हुआ था ग्रामीणों और गुलदार के बीच एंकाउंटर

इस मलबे में गुमान व गोपाल सिंह पूरी तरह से दब गए जबकि 28 वर्षीय नवनीत को भी पत्थर लगे। किसी तरहि से नवनीत ने स्वयं को बचाया और गांव में जाकर हादसे की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे को हटा कर उसके नीचे दबे 50 वर्षीय गुमान सिंह व 40 वर्षीय गोपाल सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गोपाल और गुमान ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जबकि नवनीत को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए दोनों व्यक्ति पांजणा गांव के ही रहने वाले थे। एक साथ दो ग्रामीणों की मौत से गांव में सन्नाटा छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *