HomeInternationalबड़ी खबर : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन...

बड़ी खबर : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का निधन

UAE President Sheikh Khalifa bin Zayed Al Nahyan passes away

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएआई) के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद नाह्यान (UAE President Sheikh Khalifa bin Zayed Al Nahyan) का शुक्रवार को निधन हो गया। राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

राष्ट्रपति के मामलों के मंत्रालय ने संयुक्त अरब अमीरात, अरब तथा इस्लामिक राष्ट्र एवं दुनिया के लोगों को यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफ बिन जायद उल नाह्यान के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शेख खलीफा ने तीन नवबंर, 2004 से यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। वह अपने पिता, मरहूम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यान के उत्तराधिकारी चुने गए थे। शेख जायद ने 1971 से दो नवंबर 2004 तक अंतिम सांस लेने तक यूएई के पहले राष्ट्रपति के तौर पर देश की सेवा की थी।

यूएई के दूसरे प्रेसिडेंट बने शेख खलीफा
शेख खलीफा का 1948 में जन्म हुआ था और वह यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक
थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े साहबजादे थे। उनके राष्ट्रपति के बनने के यूएई ने तेजी से विकास किया।

शेख खलीफा को एक अच्छा श्रोता, विनम्र और लोगों की बातों में गहरी दिलचस्पी रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। उन्हें यूएई के बहुत पसंदीदा इंसान थे।

देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, शेख खलीफा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शेख खलीफा के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दौरान झंडा आधा झुका रहेगा।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार, अल्मोड़ा निवासी महिला की मौत

उत्तराखंड ब्रेकिंग : सड़क से नीचे जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की मौत, 04 घायल

हल्द्वानी : देर रात आई आंधी तूफान में चलती बाइक पर गिरा पेड़, युवक की दर्दनाक मौत


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments