UKPSC: जेई भर्ती परीक्षा रद्द, कृषि-मैकेनिकल के पदों पर हो चुके थे इंटरव्यू

जेई भर्ती परीक्षा रद्द

देहरादून| उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया है। अब इस भर्ती के लिए नए सिरे से विज्ञापन अप्रैल में जारी होगा, जिसमें इंटरव्यू नहीं होंगे। वहीं, पुरानी भर्ती के अभ्यर्थियों को नई भर्ती में आवेदन शुल्क में छूट के साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का प्रस्ताव है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 25 नवंबर 2021 को 776 पदों के लिए जेई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे। 7 से 10 मई 2022 के बीच इस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें करीब 31 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम 31 अगस्त 2022 को जारी किया गया था।

Advertisement

इसके बाद आयोग ने इंटरव्यू शुरू कर दिए थे, कृषि और मैकेनिकल के पदों पर इंटरव्यू हो भी चुके थे। इस बीच इस साल 8 जनवरी को राज्य लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हो गया। इस परीक्षा को आयोग ने तत्काल रद्द कर दिया था। पेपर लीक में पकड़े गए आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने जेई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की भी जानकारी दी थी।

सूची में जारी किए गए थे 49 अभ्यर्थियों के नाम

मामले में एसआईटी ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने पेपर लीक में शामिल अभ्यर्थियों की सूची आयोग को उपलब्ध कराई। बीती 10 फरवरी को आयोग ने इस सूची को वेबसाइट पर जारी किया था, जिसमें पटवारी लेखपाल भर्ती के 44 और जेई भर्ती के 12 अभ्यर्थी शामिल थे। इसके बाद तीन मार्च को पुलिस से मिली एक और सूची में 49 अभ्यर्थियों के नाम जारी किए गए थे, जो कि जेई भर्ती के पेपर लीक के आरोपी थे। आयोग ने इन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए थे।

नंदा गौरा योजना में फर्जीवाड़ा – मंत्री रेखा आर्या ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here