हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने अशोक लीलैंड के कुमाऊं क्षेत्र के अधिकृत विक्रेता उमेश अग्रवाल का आभार जताया है कि वे लॉक डाउन के दौरान भूख से परेशान गरीब लोगों को आठ अप्रैल से लगातार भोजन करा रहे हैं। डा. हृदयेश ने बताया कि उग्रवाल ने उन्हें जानकारी दी है कि वे हर रोज 350 लोगों को तैयार भोजन मुहैया करवा रहे हैं। उन्हें आठ अप्रैल को प्रशासन ने पका पकाया भोजन मजबूर लोगों को देने की इजाजत दी थी। डा. इंदिरा के अनुसार उमेश अग्रवाल ने आस्त्रान दिया है कि 3 मई तक वे अपना अभियान लगातार जारी रखेंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने अशोक लीलैंड को निर्धन व मजबूर लोगों की मदद के लिए आगे आने पर उनका आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here