HomeUttarakhandDehradunकेन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उत्तराखंड भाजपा के 'दृष्टि पत्र' का...

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उत्तराखंड भाजपा के ‘दृष्टि पत्र’ का विमोचन

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को अपना दृष्टि पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका विमोचन किया। दृष्टिपत्र में भाजपा ने खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया है। केंद्रीय मंत्री ने सुभाष रोड स्थित एक होटल में भाजपा का दृष्टिपत्र जारी किया है।

भाजपा के घोषणा पत्र की मुख्य बातें

पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा

नैनीताल में फिर शुरू हुई बर्फबारी, सटीक बैठ रहा मौसम विभाग का पूर्वानुमान

देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दृष्टि पत्र का विमोचन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड के इतिहास पहली बार आम जन के सुझाव से बना दृष्टिपत्र
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि ये दृष्टि पत्र उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार आम जन की सहभागिता से बना दृष्टिपत्र बना है। हर विधानसभा में मोबाइल टीम और रथ भेज सुझाव पेटिका रखी गई और लोगों को बता उनके सुझाव लिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते हैं।

वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
भाजपा के दृष्टिपत्र लान्च कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने दृष्टिपत्र को बनाने में शामिल सभी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे उत्तराखंड मेरी मातृभूमि है, उसी तरह भारतीय जनता पार्टी मेरी मां के समान है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : 100 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस टीम को 2500 रुपए इनाम

Weather Alert, Uttarakhand : मौसम ने फिर बदला मिजाज़, कई जनपदों में बारिश—बर्फवारी शुरू, पढ़िये पूर्वानुमान

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : 1.81 लाख की नगदी सीज, उधर कार से मिली अवैध शराब


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments