हल्द्वानी ब्रेकिंग : स्कूटी से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी हल्द्वानी में एक रेस्टोरेंट संचालक को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार फरार हो गया। युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया…

हल्द्वानी : कैंची मंदिर के दर्शन कर लौट रहे युवक व युवती की हादसे में मौत

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी में एक रेस्टोरेंट संचालक को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार फरार हो गया। युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

खुलासा : जिला न्यायालय परिसर में करने जा रहे थे बड़ा कांड, हुए गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार गौलापार के किशनपुर ग्राम के रहने वाले दीपक महतोलिया उम्र 29 साल खेड़ा में एक रेस्टोरेंट चलाता है। गत देर रात वह रोज की तरह रेस्टोरेंट बंद करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। इस बीच प्रतापपुर के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

सौतेली मां ने बेटी को भोजन में पारा मिलाकर खिलाया, हालत नाजुक, दिल्ली रेफर

इस हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे आस—पास के लोगों ने बेस अस्पताल भर्ती करा दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

फिर डराने लगा है कोरोना, दिल्ली में 694 सक्रिय मामले बढ़े

ब्रेकिंग : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने अंर्तरकलह पर दिया बड़ा बयान, पढ़िये ख़बर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *