HomeBreaking NewsBJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी के अलावा...

BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी के अलावा कौन-कौन हैं शामिल, देखें पूरी LIST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्राचरकों की इस लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कुल 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के ये सभी नेता यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।

भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे टॉप पर नाम पीएम नरेंद्र मोदी का है। उसके बाद जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी आदि का है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस लिस्ट में 8 नंबर पर हैं। इस लिस्ट में स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी भी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट : –
1- पीएम नरेंद्र मोदी
2- जेपी नड्डा
3- राजनाथ सिंह
4- अमित शाह
5- नितिन गडकरी
6- स्वतंत्रदेव सिंह
7- धर्मेंद्र प्रधान
8- योगी आदित्यनाथ
9- राधा मोहन सिंह
10- मुख्तार अब्बास नकवी
11- स्मृति ईरानी
12- केशव प्रसाद मौर्य
13- दिनेश शर्मा
14- संजीव बाल्यान
15- जसवंत सैनी
16- हेमा मालिनी
17- अशोक कटारिया
18- सुरेंद्र नागर
19- जनरल वीके सिंह
20- चौधरी भूपेंद्र सिंह
21- बीएल वर्मा
22- राजवीर सिंह ‘राजू भैया’
23- एसपी सिंह बघेल
24- साध्वी निरंजन ज्योति
25- कांता करदम
26- रजनीकांत माहेश्वरी
27- मोहित बेनीवाल
28- धर्मेंद्र कश्यप
29- जेपीएस राठौर
30- भोला सिंह कातिख

यूपी में कितने चरण में कब चुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में मतदान 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होगा। वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

नैनीताल : हाईकोर्ट परिसर में स्थित बार काउंसिल के कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि, अगले आदेशों तक बंद

Uttarakhand : नौकरी दिलाने का झांसा, युवती से किया दुष्कर्म फिर अपहरण, पब्लिक ने पीटा, गिरफ्तार


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments